Ardh Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में नवग्रह की स्थितियों के अपने-अपने प्रभाव होते हैं। हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। नवग्रह में से एक शुक्र काफी शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। इसे दैत्यों का गुरु होने के साथ-साथ धन-वैभव, भोग-विलास, प्रेम-आकर्षण आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय शुक्र शनि की राशि मकर में विराजमान है। उनके साथ बुध, सूर्य और मंगल भी विराजमान है। वहीं आज शाम को शुक्र वरुण ग्रह के साथ संयोग करके अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का निर्माण करने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 29 जनवरी यानी आज शाम 06:06 पी एम पर शुक्र-वरुण एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि वरुण मीन राशि में विराजमान है। वरुण एक राशि में करीब 14- 15 साल तक रहते हैं। ऐसे में एक पूरा राशि चक्र करने में 165 साल लग जाते हैं। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए वरुण-शुक्र का अर्धकेंद्र योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ प्राप्त होगा और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के बारहवें भाव में वरुण और दशम भाव में शुक्र विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है।

नौकरीपेशा जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और लगन को देखते हुए आपकी तारीफ की जा सकती है। इसके साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जीवन में खुशियों की किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। पद-प्रतिष्ठा की भी प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। लंबे समय से आपके बीच चला आ रहा मतभेद समाप्त हो सकता है और आप खुलकर एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac )

इस राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र योग सुख और सफलता लेकर आ सकता है। इस योग के अंतर्गत शुक्र लग्न भाव में और तीसरे भाव में वरुण की उपस्थिति से लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की प्रबल संभावना है, साथ ही धन-धान्य में तेज़ी से वृद्धि हो सकती है। इस दौरान अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा और धार्मिक यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।

व्यापार के लिहाज़ से यह समय अत्यंत अनुकूल रहने वाला है। आपको नई डील्स, प्रोजेक्ट्स और अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे वे अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर पाएंगे। इसके परिणामस्वरूप पदोन्नति और आय में वृद्धि के संकेत भी हैं।

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। वहीं स्वास्थ्य के मामले में भी यह अवधि अनुकूल रहने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए वरुण-शुक्र का अर्धकेंद्र अत्यंत शुभ फल देने वाला सिद्ध हो सकता है। इस योग में लग्न भाव में शनि और वरुण विराजमान है। ऐसे में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होता है। लंबे समय से अटकी हुई कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। इस अवधि में अचानक धन लाभ के संकेत हैं। सट्टेबाजी या पैतृक संपत्ति के माध्यम से भी अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर की दृष्टि से, आपकी योजनाबद्ध सोच और आत्मविश्वास आपको नौकरी में सफलता दिला सकते हैं। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के भी प्रबल योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी शुभ समाचार मिल सकता है और नए पद की प्राप्ति संभव है।

व्यापार के क्षेत्र में परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा। हालांकि नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल माना जा सकता है। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है और आप अच्छी मात्रा में धन अर्जित करने में सफल हो सकते हैं।

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी के दिन बिल्कुल भी ना करें ये काम, वरना पाप के बन सकते हैं भागी

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें