Shukra Uday 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दैत्यों के गुरु शुक्र एक राशि में करीब 26 दिन रहते हैं। इस अवधि में वह वक्री, अस्त, मार्गी और उदित होते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। शुक्र को धन-वैभव, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास, विवाह, धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा, कला , विलासिता और भौतिक आनंद आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शुक्र मकर राशि में अस्त अवस्था में विराजमान है और फरवरी माह की पहली ही तारीख यानी 1 फरवरी को उदित होने वाले हैं। शुक्र के मकर राशि में उदित होने से इन तीन राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण लग्न के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय मकर राशि में शुक्र बुध, सूर्य और मंगल के साथ विराजमान है। लेकिन शुक्र अस्त अवस्था में होने के कारण अपना पूरा फल दे पाने में असमर्थ थे। लेकिन 1 फरवरी को 06:27 पी एम बजे बजे वह उदित हो जाएंगे। करीब 53 दिनों के बाद शुक्र के उदय होने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होकर दसवें भाव में उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातको को खुशियां ही खुशियां मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपके काम की सराहना की जाएगी। इसके साथ ही प्रमोशन, वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप लग्जरी लाइफ जी सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। आपकी रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आपको कई क्षेत्रों में खूब मुनाफा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में शुक्र उदय होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आपको कई क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। अपनी लगन और मेहनत से एक अलग पहचान बना पाने में सफल हो सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कमाई के कई मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी खूबसूरत और यादगार पल बिताने में समर्थ हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी ये अवधि जा सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का उदित होना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शुक्र उदित होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आपका मन शांत और संतोष से भरा होगा। ऐसे में आपका मन काम में अधिक लग सकता है जिसका सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी के योग नजर आ रहे हैं।

Surya Grahan 2026: 64 साल बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए हो सकता है बेहद अशुभ, किस्मत का नहीं मिलेगा साथ

फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें