कुंभ राशि में प्रवेश करेगा शुक्र ग्रह, जानें किन लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें और किन्हें मिलेगी खुशखबरी
Venus (Shukra) Transit 2021 February: सिंह - समय फलदायी रहेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से बीतेगा।

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का दाता कहा गया है। ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने से वैवाहिक जीवन में परेशानियों के साथ सुख सुविधाओं में भी कमी आने लगती हैं। शुक्र वृषभ और तुला राशियों के स्वामी हैं। ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन बारहों राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं और 21 फरवरी यानी कल रात के करीब 2 बजकर 19 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कुछ राशि के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं –
मेष – यह गोचर मेष राशि के लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र व बिजनेस में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। शादी-विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
वृष – शुक्र का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखता है। नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में इजाफा होगा।
मिथुन – व्यापारिक स्थिति सुधरेगी, जातकों द्वारा किये गए कर्मों की सराहना होगी।
कर्क – ये समय मुश्किलों भरा हो सकता है, अपने सहकर्मियों से रिश्तों में कटुता आ सकती है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।
सिंह – समय फलदायी रहेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से बीतेगा।
कन्या – शुक्र राशि का कुंभ में प्रवेश के साथ कन्या राशि के लोगों को अपनी स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। छात्रों के लिए समय प्रतिकूल रहेगा।
तुला – नौकरी-बिजनेस में फायदा मिल सकता है, संतान पक्ष से जुड़ी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी
वृश्चिक – इस राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ समाचार देने वाला होगा। इस दौरान प्रॉपर्टी संबंधी रुकावटें दूर होंगी। गाड़ी, मकान या घर खरीदने के योग बनेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
धनु – मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे, मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव आ सकता है।
मकर – आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, मान-सम्मान में वृद्धि आएगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुछ मिलाकर शुक्र गोचर इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा।
कुंभ – खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
मीन – सचेत रहें, खर्च में इजाफा हो सकता है। इस दौरान कर्ज देने या किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। सेहत के प्रति सतर्क रहें।