Malavya Rajyog In Meen: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर (Venus Planet Transit In Meen) करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग (Malavya Rajyog In Meen) बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ जरूर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस योग से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मालव्य राजयोग बनने से मिथुन राशि के लोगों को जबरदस्त धनलाभ हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में कर्म भाव पर उच्च के विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय मिथुन राशि के जातकों को कम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्त सुनहरा साबित हो सकता है। राथ ही कहीं से नई जॉब का कोई प्रपोजल आपको मिल सकता है। नौकरी में आपको अपने मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग भी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। पिता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। साथ ही जीवनसाथी की सलाह से किया गए कार्य में लाभ होगा। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को सुख- साधन के लिहाज से शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ स्थान में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं।
वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको भी इस समय मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही 17 जनवरी से आपको शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपको शुक्र देव के साथ- साथ शनि देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा।