ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब की कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या मार्गी होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष में मार्गी का मतलब ग्रहों का सीधा चलना होता है।
आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अभी धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां वो अभी वक्री (उल्टी) अवस्था में हैं। लेकिन शुक्र देव 29 जनवरी को मार्गी होने जा रहे हैं। शुक्र के मार्गी होने से सुख, धन, दौलत, रोमांस, विलासिता आदि में वृद्धि होती है। क्योंकि शुक्र देव इन सब चीजों के ही कारक माने जाते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह दो राशियों वृष और तुला के स्वामी हैं। शुक्र कन्या राशि में नीच और मीन राशि में उच्च के माने गए हैं।
शुक्र मार्गी होने का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी है जिनको विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 4 राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि: शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के नवम(भाग्य) स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की मिलेगी और व्यापार में धनलाभ होगा। शुक्र के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही नए निवेश से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम सबंधों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। आपको व्यापार में धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। शुक्र के प्रभाव से आमदनी बढ़ेगी। ज्योतिष में शुक्र को धन और वैभव का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आप व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है।
मीन राशि: आपकी राशि में शुक्र दशम (करियर) भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान आपको करियर और व्यापार में तरक्की का योग है। नई नौकरी मिल सकती है, या आप नौकरी में हो तो आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि वालों के लिए यह परिवर्तन आर्थिक रूप से सकारात्मक रहेगा। आपको अचानक से धन प्राप्त होने की संभावना है। साथ ही इस राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहनी वाली है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
धनु राशि: शुक्र ग्रह इस राशि में ही अभी विराजमान है। साथ ही ये आपके गोचर कुंडली के लग्न भाव में मार्गी हो रहे हैं। इस दौरान आपके व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन भी खुशहाल बीतेगा। स्वास्थ्य इस दौरान अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022