Venus Planet Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय अपनी नीच और उच्च राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश (Venus Transit In Pisces) करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखन को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। वहीं लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आपको पार्टनरशिप के काम में जबरदस्त लाभ हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर आपकी राशि में ही मालव्य राजयोग बनेगा। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से गोचर आय भाव में होगा। इसलिए आय के नए स्त्रोत बनेंगे। साथ ही व्यापारियों की इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही आपका व्यापार इस वक्त खूब फलेगा और फूलेगा। व्यापार में आपको नए मौके मिलेंगे और इस वक्त आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। क्योंकि लाभ के संकेत मिल रहे हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धनभाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए भी समय उत्तम रहने वाला है। आपको कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। अपनी बातों से लोगों का मन जीतने में आप कामयाब रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपको अटका हुआ धन मिल सकता है।