Venus Planet Transit In Meen: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और विलासता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। तो इन क्षेत्रों के साथ सभी राशियों का प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 15 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन (Venus Transit In Pisces) में प्रवेश करे जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिसे आकस्मिक धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसी के साथ आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस दौरान आपके धन में बढ़ोतरी होगी। वहीं अगर आप नौकरपेशा हैं तो इस दौरान आपके प्रमोशन और वेतन वृद्धि की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं। साथ ही व्यापारियों को इस समय अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इस दौरान आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। यह अवधि उन लोगों के लिए भी लाभकारी साबित होने वाली है जो विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं। साथ ही आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के लोगों को सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नौकरी में अच्छा अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है।
वहीं इस समय आप व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लागों कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही उनको बॉस का साथ मिल सकता है।