Shukra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों के गुरु के अलावा धन-वैभव, विलासिता, भौतिक सुखों, विवाह, प्रेम, भोग- विलास आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर देखने को मिल सकता है। शुक्र 2 सितंबर को अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी बीच 11 सितंबर को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन भी करने वाले हैं। शुक्र चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। इस नक्षत्र में शुक्र के आने से व्यक्ति मिलनसार और मनमोहक हो जाता है। इसके साथ ही कला, फैशन, संगीत जैसे रचनात्मक कार्यों पर अधिक रुचि बढ़ जाती है। लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने से किन राशि के जातकों के लिए शुभ हो सकता है…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को 11:19 पी एम बजे शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र इस नक्षत्र में 24 अक्टूबर तक रहने वाले हैं और फिर पुन: चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 15वां नक्षत्र स्वाति है जिसके स्वामी राहु और राशि तुला है।
वृषभ राशि पर शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Taurus Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र महाराज लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। इस राशि के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ आप कुछ कार्यों के लिए यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है। ये अवधि इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है, लेकिन खर्चे भी होंगे। इसलिए थोड़ा सावधानी के साथ पैसा खर्च करें।
कर्क राशि पर शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाने से कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के लग्न भाव में उच्च के गुरु है और चौथे भाव में शुक्र विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। भौतिक सुखों में अधिक से अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आ सकता है। अगर आप मकान, भूमि, भवन या फिर वाहन खरीदना चाहते हैं, तो इस अवधि में सफलता हासिल हो सकती है। मां के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं।
आप अधिक मैच्योर होने के साथ भावनात्मक रूप से मजबूत हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रह सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। लंबे समय से चली आ रही मानसिक अशांति अब खत्म हो सकती है। इसलिए हर काम को लेकर थोड़ा सहज रहें।
तुला राशि पर शुक्र के स्वाति नक्षत्र में जाने का असर (Libra Zodiac)
तुला राशि के जातकों के लिए यह बहुत ही अच्छा और शानदार समय रहने वाला है। शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में आपकी पर्सनालिटी में सीधा असर देखने को मिल सकता है। आप खुद पर अधिक ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों की बात करें, तो लंबे समय से चली आ रही पुरानी पॉलिटिक्स, टीम के आपसी विवादों या मतभेद अब समाप्त हो सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। लव लाइफ की बात करें, तो पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपको अपने पार्टनर से भरपूर अटेंशन मिलेगा।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
