Shukra Gochar 2026, Venus In Rohini Nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों के गुरु के साथ-साथ विवाह, भोग-विलास, सौंदर्य, धन और वैभव का प्रमुख कारक माना जाता है। यह ग्रह निश्चित अंतराल पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य देखने को मिलता है। अप्रैल माह के अंत में शुक्र वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में विराजमान होंगे। वहीं 27 अप्रैल को शुक्र रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के स्वामित्व वाले रोहिणी नक्षत्र में शुक्र का यह गोचर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रकार के प्रभाव पड़ सकते हैं। इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। उनके जीवन में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ-साथ कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह फलादेश चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है…
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 27 अप्रैल को 09:08 पी एम बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद 8 मई तक इस नक्षत्र में रहने के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से चौथा नक्षत्र रोहिणी है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा और वृषभ राशि है। इस समय शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में ही विराजमान है और मालव्य राजयोग का ही निर्माण हो रहा है।
वृषभ राशि पर शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने का असर (Taurus Zodiac)
शुक्र रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि की गोचर कुंडली के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक निखार देखने को मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसके अलावा धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। सुख-समृद्धि के योग प्रबल बनेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहने की संभावना है, हालांकि आलस्य से बचना आवश्यक होगा।
इस समय नई योजनाएं सफल हो सकती हैं और मान-सम्मान में भी वृद्धि के संकेत हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आने की संभावना है, वहीं अविवाहित जातकों के विवाह के प्रबल योग बन सकते हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्यों से लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही, इस अवधि में स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि पर शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने का असर (Leo Zodiac)
शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। यह गोचर करियर और प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने वाला है, जिसमें आपके कार्यों की सराहना तो होगी, लेकिन अहंकार से बचकर रहना आवश्यक रहेगा।
बेरोजगार जातकों के लिए नौकरी प्राप्ति के योग बन सकते हैं, जबकि व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होने के संकेत हैं। साथ ही किसी बड़ी व्यावसायिक डील के संपन्न होने की भी संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
मकर राशि पर शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने का असर (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में जाना अत्यंत शुभ माना जाता रहा है। इस राशि की कुंडली के पंचम भाव में प्रवेश करेगा. ऐसे में इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपको कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होने के अलावा उच्च शिक्षा पाने के लिए किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं।
इस समय आय में निरंतर वृद्धि होने के संकेत नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रेम जीवन में यह गोचर मधुरता और उत्साह लेकर आएगा। संतान से जुड़ी सुखद खबर मिल सकती है। कुछ लोगों को संतान प्राप्ति का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रहेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे।
14 मई को धनदाता शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें मेष से लेकर मीन राशि पर असर
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
