Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में धन के दाता शुक्र को नवग्रह में काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में भी देखने को मिल जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-समृद्धि, धन, वैभव, प्रेम-आकर्षण, भोग-विलास आदि का कारक माना जाता है। इस समय शुक्र कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, नक्षत्र परिवर्तन की बात करें, तो शुक्र इस समय धनिष्ठा नक्षत्र में विराजमान है और 11 फरवरी को 08:56 ए एम बजे शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के नक्षत्र में शुक्र के आने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। इस नक्षत्र में पहले से ही सूर्य के साथ-साथ राहु भी विराजमान है। ऐसे में तीनों ग्रहों की युति भी हो रही है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के शतभिषा नक्षत्र में जाने से किन तीन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है…

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में जाना कई क्षेत्रों में अनुकूल रह सकता है। शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करके शुक्र नवम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के भाग्य के द्वार खुल सकते हैं। इस राशि के जातकों की उन्नति के योग बन रहे हैं। काम के सिलसिले या फिर मानसिक शांति के लिए कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इन यात्राओं से आपको सुखद और उद्देश्यपूर्ण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के कारण स्थान परिवर्तन हो सकता है। इससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं। आपको आने वाले समय में नए अवसर भी मिल सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में अच्छा खासा निखार आ सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि की गोचर कुंडली के सातवें भाव में शुक्र रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन सुखद जा सकता है। नए रिश्ते बन सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जा सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नया काम शुरू करना इस अवधि में लाभकारी हो सकता है। नए मित्र बन सकते हैं। व्यापार में रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको सफलता हासिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में जाना अनुकूल साबित हो सकते हैं। इस राशि वालों के लिए यात्राएं और लाभ के योग बन रहे हैं। शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके शुक्र चौथे भाव में विराजमान रहेंगे। चौथा भाव सुख, माता, भूमि, भवन, वाहन और मानसिक शांति का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भूमि, भवन या फिर वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। मानसिक तनाव से धीरे-धीरे मुक्ति मिल सकती है। आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन आप अपनी सुख-सुविधाओं के लिए थोड़ा पैसा खर्च कर सकते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।