Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को नवग्रहों में अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। दैत्यों के गुरु के रूप में प्रसिद्ध शुक्र ग्रह धन, वैभव, विवाह, प्रेम, भोग-विलास और भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रमुख कारक माने जाते हैं। इसलिए शुक्र की स्थिति में होने वाला हर बदलाव 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह लगभग हर 26 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वर्तमान समय में शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं, जो उनकी उच्च राशि मानी जाती है। वहीं मार्च के अंत में यानी 26 मार्च को शुक्र राशि परिवर्तन करके मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में शुक्र के जाने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर की जा रही है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 मार्च को 05:13 ए एम बजे शुक्र मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 19 अप्रैल तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इस दौरान शुक्र सूर्य के साथ युति करके शुक्रादित्य योग का निर्माण करेंगे।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का मेष राशि में जाना कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं, जो ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकता है। आपके जीवन में उत्साह की तेजी से वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं, जिससे आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में सफल हो सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। विदेश जाकर नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिल सकता है। व्यापार के माध्यम से काफी धन कमा सकते हैं। नियमित काम के मुकाबले सट्टेबाजी या निवेश से अधिक मुनाफा हो सकता है।
आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है और भविष्य के लिए भी धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। निजी जीवन की बात करें, तो शुक्र के कारण आपका वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीताएंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो इस अवधि में आप सेहतमंद रहेंगे। मानसिक तनाव कम हो सकता है। आप ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र देव काफी लकी साबित हो सकते हैं। इस राशि की गोचर कुंडली के तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होकर नौवें यानी भाग्य भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में किस्मत का साथ मिल सकता है। आप खुद को अच्छे से जान पाने में सफल हो सकते हैं। कई धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं।
करियर के क्षेत्र की बात करें, तो शुक्र देव के कारण आपकी नौकरी में काफी लाभ मिल सकता है। आपकी मेहनत का आपको फल मिल सकता है। इसके अलावा नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
आर्थिक स्थिति की बात करें, तो सिंह राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए धन की बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं।
व्यापार के क्षेत्र में भी आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। आपको कई नई डील, ऑर्डर या फिर प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे खूब मुनाफा के योग बन रहे हैं।
निजी जीवन की बात करें, तो इस अवधि में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वह आपको हर कदम में साथ देगा।
स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपको मानसिक शांति मिल सकती है।
धनु राशि (Dhani Zodiac)
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर खुशियां लेकर आ सकता है। आपकी गोचर कुंडली में शुक्र देव ग्यारहवें और छठे भाव के स्वामी होकर पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। आप अधिक से अधिक रचनात्मक होंगे, जिससे आपके करियर में लाभ मिल सकता है। नई आइडिया और योजनाओं के कारण आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। ऐसे में आपके करियर में एक उछाल आ सकती है।
धनु राशि के व्यापारियों के लिए ये अवधि काफी अच्छी हो सकती है। आपको उम्मीद के मुताबिक लाभ मिल सकता है। आप अपना व्यापार ठीक से जमा पाने में सफल हो सकते हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है।
आर्थिक स्थिति की बात करें, तो पहले किए गए निवेश से अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।
निजी जीवन की बात करें, तो शुक्र आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहेंं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
