हमारे सौरमंडल में गुरु के बाद शुक्र का नंबर आता है। रात में आकाश में शुक्र ग्रह को आसानी से देखा जा सकता है। इसे संध्या और भोर का तारा भी कहा जाता है। अगर तो गौर करें तो आकाश में सबसे तेज चमकदार तारा शुक्र ही है। ज्योतिष शास्त्र और वैज्ञानिकों का मानना है कि शुक्र की किरणों का हमारे तन-मन और जीवन पर अकाट्य प्रभाव पड़ता है।
तीर्थराज प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य प्रणव ओझा ने बताया कि शुक्र ग्रह हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन-धान्य सम्पदा-समृद्धि को प्रभावित करता है। यह एक स्त्री ग्रह है। ज्योतिष में पुरुष के लिए स्त्री और स्त्री के लिए पुरुष शुक्र है। हिन्दू धर्म में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां काली और गुरु शुक्राचार्य को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है।
शुक्र गोचर 2022: समय और महत्व
शुक्र गोचर की तो शुक्र ग्रह एक राशि में तकरीबन 23 दिनों की समय अवधि के लिए रहता है और फिर अपना गोचर कर जाता है। ऐसे में 27 अप्रैल, 2022 यानि बुधवार के दिन शुक्र ग्रह एक बार फिर से शाम 6:06 पर मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
शुक्र ग्रह को अच्छा करने के लिए बहुत सारे उपाय हैं लेकिन जो सबसे सुलभ, अच्छे और परिणामदायक हैं, वो आपसे साझा किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य प्रणव ओझा के मुताबिक आप शुक्र ग्रह को अच्छा करने की शुरुआत अपने घर से ही कर सकते हैं-
आपके घर में बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएं। इसके अलावा फटे हुए वस्त्र न पहने, साफ और प्रेस किए हुए वस्त्र ही पहनें। हर सप्ताह में एक दिन अर्थात शुक्रवार को आलू के पराठे दही के साथ मक्खन लगा कर जरूर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।
बालों को सलीके से सवारें, इत्र का प्रयोग करें, क्लीन शेव रहें। साथ ही शुक्रवार को धूमिल सफेद या क्रीम रंग के कपड़े जरूर पहनें। जेब में इत्र युक्त रुमाल जरूर रखें, सफेद या क्रीम रंग की वस्तुओं का सेवन करें। शयनगृह को खूबसूरत बनाए रखें, प्रेम-प्रसंग वाला चित्र लगाएं, गाय मूत्र का इस्तेमाल करें और घर में छीटा अवश्य दें।
मां लक्ष्मी की पूजा करें, मां जगदंबा की पूजा करें एवं अपने प्रियतम और अन्य महिलाओं का सम्मान करें। साथ ही अपना चरित्र अच्छा रखें और श्री सूक्त का पाठ करें। यदि संभव हो तो शुक्रवार का व्रत करें और शुक्र ग्रह से संबंधित चीजें जैसे दही, खीर, इत्र, चाँदी, चावल इत्यादि का शुक्रवार के दिन शुक्र की होरा में दान करें।