Shukra Chandra Yuti In Meen 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर राजयोग और दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें मार्च के महीने में शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 मार्च 2026 को तड़के करीब 1 बजे शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 26 मार्च तक वहीं रहेंगे। वहीं 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे चंद्रमा मीन राशि में आएंगे और 21 मार्च की सुबह करीब 2 बजे तक वहीं रहेंगे। जिससे शुक्र और चंद्र का संयोग मीन राशि में बनेगा। ऐसे में यह संयोग बनने से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इन राशियों धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र औऱ चंद्र की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं । साथ ही इस दौरान करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। वहीं रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मन हल्का महसूस होगा। वहीं इस समय माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र और चंद्र की युति कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से तीसरे भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। साथ ही आमदनी बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है। वहीं इस दौरान कर्ज से जुड़ी चिंता कम हो सकती है। साथ ही निजी जीवन में स्थिरता आएगी। पार्टनर के साथ समझ बेहतर होगी। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
