Laxmi Narayan Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दैत्यों के गुरु शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और 2 मार्च तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में कुंभ राशि में पहले से विराजमान बुध और राहु के साथ युति करने वाले हैं। बुध और शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 फरवरी को शुक्र सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर पहले से ही बुध और राहु विराजमान है। ऐसे में त्रिग्रही के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि वालों के लिए शुक्र-बुध के संयोग से बना लक्ष्मी नारायण योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को धन लाभ के साथ-साथ उन्नति के योग बन रहे हैं। इस राशि के ग्यारहवें भाव में इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के साथ-साथ कई कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। कई यात्राएं करने के योग बन रहे हैं। जीवन में सुख-शांति, समृद्धि बनी रह सकती है। किसी काम में आप लंबे समय से कोई काम, प्रोजेक्ट में लगे हुए हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र-बुध की युति उन्नति और यात्राओं के प्रबल योग बन रहे हैं। इस राशि नौवें भाव में इस योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आपके काम की सराहना की जाएगी और पदोन्नति के साथ-साथ धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। नए अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। विकास के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के पंचम भाव में बुध और शुक्र की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के बौद्धिक क्षमता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। निर्णय क्षमता में तेजी से मजबूती हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। आप अपने काम के प्रति अति सक्रिय हो सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती है।
दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
