Navpancham Rajyog 2026: वैदिक पंचांग के मुताबिक ग्रह समय- सयम पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 6 फरवरी को धन के दाता शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं गुरु ग्रह अभी मिथुन राशि में स्थित हैं। ऐसे में गुरु और शुक्र नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

होली बाद गुरु बृहस्पति की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। वहीं इस दौरान आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्रों में प्रयास रंग ला सकते हैं। वहीं इस दौरान पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। साथ ही रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। वहीं आपको इस समय पैतृक संपत्ति भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार रियल स्टेट, प्रापर्टी और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

नवपंचम राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। वहीं इस समय कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। साथ ही इस दौरान नेतृत्व क्षमता निखरेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ सकता है। वहीं इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को नए ऑर्डर मिलने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस राशि के जो छात्र वर्ग हैं, उनको किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

Vijaya Ekadashi 2026 Date: फरवरी में कब है विजया एकादशी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें