Navratri Ashtami Date 2026 Maha Navami 2026: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इन पावन दिनों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी और नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि अष्टमी और नवमी पर विधि-विधान से पूजा करने, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने और कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इन दिनों में भक्त माता रानी को हलवा, पूरी और चने का भोग लगाते हैं।

साथ ही छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं। अगर आप भी शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन करना चाहते हैं, तो जानिए अष्टमी और नवमी कब मनाई जाएगी, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इन दोनों तिथियों का धार्मिक महत्व क्या है।

11 दिसंबर को न्यायाधीश शनि देव होंगे मार्गी; मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

कब है शारदीय नवरात्रि अष्टमी तिथि 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन 19 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर हो रहा है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार अष्टमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं इसी दिन आप कन्या पूजन कर सकते हैं।

अष्टमी कन्या पूजन का शुभ समय

अष्टमी के दिन 19 अक्टूबर को कन्या पूजन आप 08:29 ए एम से 10:16 ए एम तक सकते हैं।

कब है शारदीय नवरात्रि नवमी तिथि 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू हो रही है और इसका अंत 20 अक्टूबर को 12 बजकर 50 मिनट पर रहा है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि की नवमी 19 अक्टूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। वहीं जो लोग उदयातिथि से नवमी मनाना चाहते हैं वो लोग 20 अक्टूबर को 12 बजकर 50 मिनट से पहले कन्या पूजन और हवन बगेरा कर सकते हैं।

11 दिसंबर को न्यायाधीश शनि देव होंगे मार्गी; मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग

नवमी कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

वहीं अगर आप 19 अक्टूबर को कन्या पूजन करना चाहते हैं तो आप अभिजीत मुहूर्त में कन्या पूजन कर सकते हैं। इसका समय 11:43 ए एम से 12:29 पी एम तक रहेगा।

अष्टमी और नवमी का धार्मिक महत्व

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है, जबकि नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना का विधान है। इन दोनों दिनों में भक्त माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा परिवार की मंगलकामना करते हैं।

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। मान्यता है कि छोटी कन्याओं में मां दुर्गा का स्वरूप देखकर उनकी पूजा करने और उन्हें भोजन कराने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कई श्रद्धालु अष्टमी पर तो कई नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन करते हैं।

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।