Shardiya Navratri Sandhi Puja 2026: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली है महाष्टमी और महानवमी के का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिनों में संधिकाल में संधि पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के चामुंडा स्वरूप की पूजा की जाती है। संधि पूजा महाष्टमी तिथि के अंतिम 24 मिनट और महानवमी तिथि के शुरुआत 24 मिनट के दौरान होती है। इस साल 2026 संधि पूजा की तारीख को लेकर लोगों के में संशय बना हुआ है कि संधि पूजा 19 या फिर 20 अक्टूबर को की जाएगी। आइए जानते हैं संधि पूजा की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व…
कब है शारदीय नवरात्रि संधि पूजा 2026? (Shardiya Navratri Sandhi Puja 2026 Date )
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल संधि पूजा 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को की जाएगी। संधि पूजा की कुल अवधि 48 मिनट की होती हैं, तो महाष्टमी के अंतिम 24 मिनट और महानवमी के शुरुआत 24 मिनट से मिलकर बनी होती है।
इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 27 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर समाप्त हो सकती है। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी।
संधि पूजा 2026 का विशेष मुहूर्त (Shardiya Navratri Sandhi Puja 2026 Muhurat)
द्रिक पंचांग के अनुसार, संधि पूजा कुल 48 मिनट की होगी, जो 19 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:27 बजे से लेकर प्रातः 11:15 बजे तक है।
ध्यान रखें- पंचांग के अनुसार, पूजा का समय स्थान के आधार पर थोड़ा अलग हो सकता है। इसलिए अपने शहर के स्थानीय पंचांग से मुहूर्त अवश्य देखें।
19 अक्टूबर 2026 के अन्य शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:43 बजे से 12:29 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:00 बजे से 02:45 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: सायंकाल 05:48 बजे से 06:13 बजे तक।
19 अक्टूबर 2026 का चौघड़िया मुहूर्त
दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत चौघड़िया: प्रातः 06:24 बजे से 07:50 बजे तक।
शुभ चौघड़िया: प्रातः 09:15 बजे से 10:40 बजे तक।
लाभ चौघड़िया: दोपहर 02:57 बजे से 04:22 बजे तक।
अमृत चौघड़िया (द्वितीय): सायंकाल 04:22 बजे से 05:48 बजे तक।
चर चौघड़िया: सायंकाल 05:48 बजे से रात्रि 07:22 बजे तक।
संधि पूजा का धार्मिक महत्व (Shardiya Navratri Sandhi Puja 2026 Singificance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संधि पूजा महाष्टमी और महानवमी के मिलन काल में की जाती है। इस समय देवी मां दुर्गा की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी संधिकाल में मां दुर्गा से चंड और मुंड नामक राक्षस का वध करने के लिए चामुंडा स्वरूप धारण किया था। इसी के कारण इस समय में मां चामुंडा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और 108 दीपक प्रज्जलित किए जाते हैं। इस अवधि में मां की पूजा करने से साहस, शक्ति और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। आपके शहर, क्षेत्र के अनुसार पंचांग के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले क्षेत्रीय पंचांग देखने के अलावा पंडित जी से पूछ लें। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
