Shardiya Navratri Puja Samagri List In Hindi 2026 (शारदीय नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट): हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। इस साल 11 अक्टूबर से शुरू हो रही हैं और 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। इन नौ दिनों तक मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा की जाती है और दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। कई घरों में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की जाती हैं, जिसे पूरे नवरात्रि के दौरान जलाए रखने की परंपरा है। अगर आप भी इस बार शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के साथ व्रत रख रहे हैं, तो पहले से ही पूरी पूजा सामग्री एकत्रित कर लें ताकि पूजा के समय किसी प्रकार का विघ्न उत्पन्न न हो। जानें शारदीय नवरात्रि की पूजन सामग्री की संपूर्ण लिस्ट…
कलश स्थापना सामग्री (Kalash Sthapana Puja Samagri)
- जौ बोने के लिए मिट्टी
- जौ (बोने के लिए)
- मिट्टी/पीतल/तांबे का कलश
- आम के पत्ते
- कलश के ऊपर रखने के लिए मिट्टी या धातु की कटोरी
- कटोरी में भरने हेतु अनाज
- एक नारियल
- लाल कपड़ा या चुनरी
- कलावा (मौली)
- सिंदूर, रोली, कुमकुम और हल्दी
- अक्षत (चावल)
- शुद्ध जल व गंगाजल
- एक सिक्का
- एक सुपारी
नवरात्रि पूजन सामग्री (Navratri Puja Samagri)
- मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र
- लाल कपड़ा (आसन हेतु)
- लकड़ी की चौकी
- सिंदूर
- अक्षत
- फूल व मालाएं
- मिठाई
- मां दुर्गा के लिए सोलह श्रृंगार का सामान (परंपरा अनुसार)
- कमलगट्टा
- पंचमेवा
- पान
- सुपारी
- लौंग
- बताशे या अन्य भोग
- दीपक (घी/तेल का)
- धूपबत्ती
- शुद्ध घी
- अगरबत्ती
- दक्षिणा
- छोटी इलायची
- मौसमी फल
- जायफल
- जावित्री
- नारियल
- नैवेद्य (भोग)
- अखंड ज्योति का पात्र
- रुई या कलावा से बनी बत्ती
- हवन कुंड
- हवन सामग्री
- कपूर
- आम और नवग्रह की लकड़ी
कन्या पूजन सामग्री
- रोली/कुमकुम
- अक्षत
- फूल
- मौली
- फल
- मिठाई
- हलवा-पूरी या अन्य प्रसाद
- दक्षिणा
डिस्क्लेमर- शारदीय नवरात्रि की पूजा सामग्री की सूची परिवार और क्षेत्र की परंपरा के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए दी गई सामग्री को सामान्य रूप से उपयोग की जाने वाली है। इन्हें खरीदने से पहले आप चाहे, तो ज्योतिषी, पंडित से सलाह ले सकते हैं।
