Shardiya Navratri 2nd Day, Maa Brahmacharini Vrat Katha In Hindi: नवरात्रि का हर दिन किसी न किसी देवी माता के अलग स्वरूप की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी का जन्म हिमालय राज पर्वत के घर हुआ था। जिनकी माता का नाम मैना था। वहीं मां के आशीर्वाद से आलस्य, क्रोध, स्वार्थ और ईर्ष्या जैसी नकारात्मक भावनाएं दूर हो जाती हैं और भक्त को लंबी आयु, सुख और सौभाग्य प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी की व्रत कथा के बारे में…

मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और तेजस्वी है। वे श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। उनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित रहता है। जपमाला निरंतर साधना और भक्ति का प्रतीक है, जबकि कमंडल त्याग, सादगी और तपस्या को दर्शाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उन्होंने सालों तक फल-फूल और पत्तों का सेवन करके साधना की। साथ ही बाद में भोजन का भी त्याग कर दिया। उनकी इसी कठिन तपस्या के कारण उनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

शारदीय नवरात्र 2026: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, लगता है चीनी का भोग; जानिए माता का स्वरूप, पूजा-विधि और मंत्र

मां ब्रह्माचारिणी की कथा (Maa Brahmacharini Vrat Katha In Hindi)

मान्यता के अनुसार, पूर्वजन्म में मां ने पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लिया था। नारदजी के उपदेश से उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने का निश्चय किया और इसके लिए घोर तपस्या शुरू की। एक हजार वर्षों तक उन्होंने केवल फल-फूल खाकर जीवन बिताया। सौ वर्षों तक वे जमीन पर रहकर केवल शाक (सब्जियां) खाती रहीं। कई वर्षों तक उन्होंने खुले आकाश के नीचे रहकर धूप-बरसात की कठिनाइयां सही।

Maa Brahmacharini Ki Aarti: जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता, जय चतुरानन प्रिय सुख दाता, शारदीय नवरात्रि का दूसरे दिन करें मां ब्रह्माचारिणी की ये आरती

तीन हजार वर्षों तक केवल टूटे हुए बिल्व पत्र खाए। बाद में उन्होंने बिल्व पत्र भी छोड़ दिए और निर्जल-निराहार रहकर तप किया। इतनी कठोर तपस्या के कारण उनका शरीर बहुत क्षीण हो गया। इसी वजह से उन्हें अपर्णा नाम से भी जाना गया, क्योंकि उन्होंने पत्ते (पर्ण) खाना भी छोड़ दिया था। देवता, ऋषि और मुनि सभी ने मां ब्रह्मचारिणी की इस तपस्या की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज तक इतनी कठोर साधना किसी ने नहीं की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।