Shardiya Navratri 2026, Maa Mahagauri Vrat Katha in Hindi: हिंदू शास्त्रों के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन होता है। इस दिन मां दुर्गा का स्वरूप मां महागौरी की पूजा करने का विधान है। हालांकि, इस साल सप्तमी तिथि दो दिन होने के कारण दुर्गाष्टमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी। हालांकि, तिथि और पूजा के समय की पुष्ट स्थानीय पंचांग से अवश्य करें।

मां महागौरी के स्वरूप अत्यंत और दिव्य माना जाता हैं। उनकी तुलना उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है। अष्टवर्षा भवेद गौरी यानी इनकी आयु आठ साल की मानी गई है। इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए इनको वृषारूढ़ा भी कहा गया है। इनके ऊपर वाला दाहिना हाथ अभय मुद्रा है तथा नीचे वाला हाथ त्रिशूल धारण किया हुआ है। ऊपर वाले बाँये हाथ में डमरू धारण कर रखा है और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनकी पूरी मुद्रा बहुत शांत है। पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसीलिए ये महागौरी कहलाईं। मां की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने से वह हर एक दुख-दर्द हर लेती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। इसके साथ ही जिनके विवाह होने में परेशानी आ रही हैं, तो उससे भी निजात मिल सकती है। आइए जानते हैं मां महागौरी की व्रत कथा…

Kanya Pujan 2026 Date: शारदीय नवरात्रि पर कब करें कन्या पूजन? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सामग्री, पूजा विधि और महत्व

मां महागौरी की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है। देवी कवच में उन्हें नवदुर्गा का आठवां स्वरूप बताया गया है। वहीं स्कंद पुराण के प्रभास खंड में मां गौरी की कठोर तपस्या और उनके गौरवर्ण प्राप्त करने का वर्णन मिलता है। वर्तमान में प्रचलित महागौरी व्रत कथा इन पौराणिक प्रसंगों और लोक परंपराओं से जुड़ी हुई है।

मां महागौरी की व्रत कथा (Mahagauri Katha)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी को लेकर तीन व्रत कथाएं काफी प्रचलित है। जो इस प्रकार है…

महागौरी की पहली कथा

दुर्गा अष्टमी व्रत कथा के अनुसार देवी सती ने पार्वती रूप में भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। एक बार भगवान भोलेनाथ ने पार्वती जी को देखकर कुछ कह दिया जिससे देवी का मन आहत हो गया और पार्वती जी तपस्या में लीन हो गईं। इस प्रकार वर्षों तक कठोर तपस्या करने के बाद जब पार्वती नहीं आईं तो उनको खोजते हुवे भगवान शिव उनके पास पहुंचे। वहां पहुंचकर मां पार्वती को देखकर भगवान शिव आश्चर्यचकित रह गए। पार्वती जी का रंग अत्यंत ओझ पूर्ण था, उनकी छटा चांदनी के समान श्वेत, कुंध के फूल के समान धवल दिखाई पड़ रही थी, उनके वस्त्र और आभूषण से प्रसन्न हो कर भगवान शिव ने देवी उमा को गौर वर्ण का वरदान दिया।

मां महागौरी की दूसरी कथा

दूसरी कथा के अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए देवी ने कठोर तपस्या की थी जिससे उनका शरीर काला पड़ गया। देवी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उन्हें स्वीकार कर लेते हैं और शिव जी उनके शरीर को गंगाजल से धोते हैं तब देवी अत्यंत गौर वर्ण की हो जाती हैं और तभी से इनका नाम गौरी पड़ा था। महागौरी रूप में देवी करुनामय स्नेहमय शांत और मृदंग दिखती हैं। देवी के इस रूप की प्रार्थना करते हेतु देव और ऋषिगण कहते हैं, “सर्वमंगल मांगलये शिवे सर्वाध्य साधिके शरन्य अम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।”

मां महागौरी की तीसरी कथा

एक कथा ये भी प्रचलित है कि एक सिंह काफी भूखा था। जब वो भोजन की तलाश में वहां पहुंचा जहां देवी उमा तपस्या कर रही थीं। देवी को देखकर सिंह की भूख और बढ़ गई। परन्तु वह देवी की तपस्या से उठने का इंतजार करते हुए वहीं बैठ गया। इस इंतजार में वह काफी कमजोर हो गया। देवी जब तप से उठीं तो सिंह की दशा देखकर उन्हें उस पर दया आ गई और मां उसे अपनी सवारी बना लेती हैं, क्योंकि इस प्रकार से उसने भी तपस्या की थी। इसलिए देवी गौरी का वाहन बैल भी है और सिंह भी है।

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। आपके शहर, क्षेत्र के अनुसार पंचांग के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले क्षेत्रीय पंचांग देखने के अलावा पंडित जी से पूछ लें। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।