Maa Katyayini Vrat Katha: मां कात्यायिनी मां दुर्गा का छठा स्वरूप हैं। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायिनी को शक्ति, साहस और विजय की देवी माना जाता है। इनकी पूजा करने से भक्तों को भय और बाधाओं से मुक्ति मिलने तथा जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।

मां कात्यायिनी का स्वरूप अत्यंत दिव्य और तेजस्वी है। इनका रंग सोने के समान चमकीला बताया गया है। मां की चार भुजाएं हैं। इनके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल का फूल सुशोभित है, जबकि अन्य दो हाथ वरमुद्रा और अभयमुद्रा में रहते हैं। मां कात्यायिनी सिंह पर सवार रहती हैं, जो शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक है। आइए जानते हैं मां कात्यायनी की व्रत कथा के बारे में…

Navratri Day 6, Maa Katyayini Puja Vidhi: मां कात्यायनी की आराधना से विवाह के बनते हैं योग, जानिए पूजा- विधि, मंत्र और भोग

मां कात्यायनी की व्रत कथा (Katyayini Vrat Katha)

कत नामक एक प्रसिद्ध महर्षि थे, उनके पुत्र ऋषि कात्य हुए। इन्हीं कात्य के गोत्र में विश्वप्रसिद्ध महर्षि कात्यायन उत्पन्न हुए थे। इन्होंने मां पराम्बा की उपासना करते हुए कई वर्षों तक बड़ी कठिन तपस्या की थी। उनकी इच्छा थी कि मां भगवती उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लें, उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां भगवती ने उनकी यह प्रार्थना स्वीकार कर ली। कुछ समय पश्चात जब दानव महिषासुर का अत्याचार धरती पर बढ़ गया तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों ने अपने-अपने तेज का अंश देकर महिषासुर के विनाश के लिए एक देवी को उत्पन्न किया। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की जिस वजह से यह कात्यायनी कहलाईं। वहीं, पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार गोपियों ने श्रीकृष्‍ण को पति रूप में पाने के लिए यमुना नदी के तट पर मां कात्‍यायनी की ही पूजा की थी।

Navmi Kab Hai: 19 या 20 अक्टूबर कब है महानवमी, जानिए तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

मां कात्यायनी के मंत्र

चंद्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥

कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः॥

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।