Maa Skandamata Ki Aarti Lyrics In Hindi: आज शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जा रही है। इस दिनों में भक्त इनकी पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। आज स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। मां के इस स्वरूप को करूणा, संतान के उज्जवल भविष्य और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है। इनकी पूजा करके संतान की खुशहाली, सख-समृद्धि और अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। आज स्कंदमाता की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत कथा का पाठ करें और अंत में स्कंदमाता की आरती अवश्य करें। आइए जानते हैं मां स्कंदमाता की आरती…
मां स्कंदमाता आरती (Maa Skandamata ki Aarti)
जय तेरी हो स्कंदमाता
पांचवा नाम तुम्हारा आता
सब के मन की जानन हारी
जग जननी सब की महतारी
तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं
हरदम तुम्हें ध्याता रहूं मैं
कई नामों से तुझे पुकारा
मुझे एक है तेरा सहारा
कही पहाड़ों पर हैं डेरा
कई शहरों में तेरा बसेरा
हर मंदिर में तेरे नजारे
गुण गाये तेरे भगत प्यारे
भगति अपनी मुझे दिला दो
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो
इंद्र आदी देवता मिल सारे
करे पुकार तुम्हारे द्वारे
दुष्ट दत्य जब चढ़ कर आएं
तुम ही खंडा हाथ उठाएं
दासो को सदा बचाने आई
‘चमन’ की आस पुजाने आई
6 नवंबर को शुक्र-चंद्र बनाएंगे कलात्मक योग, मेष, तुला और मकर राशि को आर्थिक तरक्की के योग
मां स्कंदमाता मंत्र (Skandmata Mata Mantra)
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया.
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥
ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः॥
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। आपके शहर, क्षेत्र के अनुसार पंचांग के समय में बदलाव हो सकता है। इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले क्षेत्रीय पंचांग देखने के अलावा पंडित जी से पूछ लें। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
