Shardiya Navratri 3rd Day, Maa Chandraghanta Puja Vidhi, Aarti In Hindi: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो गई है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है। चंद्रघंटा का अर्थ है, ‘जिसके सिर पर अर्ध चंद्र घंटे के रूप में शोभित है’, दुर्गा सप्तशती के अनुसार यह चंद्रमा शीतलता और शुभ प्रकाश का प्रतीक माना गया है।   धार्मिक मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की आराधना करने से भय दूर होता है, साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा का भोग, मंत्र और पूजा- विधि…

Shardiye Navratri 2026: अष्टमी और नवमी कब है, जानिए तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

मां चंद्रघंटा का भोग (Maa Chandraghanta Bhog)

देवी भागवत पुराण के अनुसार, मां दुर्गाके तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को केसर-दूध से बनी मिठाइयों, शहद या खीर का भोग लगाने का विधान। इससे वह अति प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वार प्रदान करती हैं। साथ ही माता को लाल रंग बहुत प्रिय है इसलिए पूजा के समय लाल रंग के कपड़े पहनें।

मां चंद्रघंटा की पूजा करने की विधि

सुबह स्नान करें: नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें।

मां की प्रतिमा स्थापित करें: पूजा स्थान पर मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद हाथ जोड़कर मां का ध्यान करें और पूजा का संकल्प लें।

दीपक जलाएं: मां के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन और धूप अर्पित करें।

मां को भोग लगाएं: मां चंद्रघंटा को दूध, दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगा सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां को दूध से बनी चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है।

मंत्र का जाप करें: पूजा के दौरान मां चंद्रघंटा के मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें। ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः॥ अंत में आरती करें।

मां चंद्रघंटा का ध्यान मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra)

पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

अर्थात् श्रेष्ठ सिंह पर सवार और चंडकादि अस्त्र शस्त्र से युक्त मां चंद्रघंटा मुझ पर अपनी कृपा करें।

वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्।
सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥
मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।
रंग, गदा, त्रिशूल,चापचर,पदम् कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥

मां चंद्रघंटा के मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्धकृत शेखरम्।
सिंहारूढा चंद्रघंटा यशस्वनीम्॥

मणिपुर स्थितां तृतीय दुर्गा त्रिनेत्राम्।
रंग, गदा, त्रिशूल,चापचर,पदम् कमण्डलु माला वराभीतकराम्॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।