Maa Chandraghanta Aarti: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाती है। माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि माता की सच्चे मन से पूजा करने से भय और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। मां चंद्रघंटा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन्हें हर परिस्थिति का सामना करने का साहस प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की आरती के बारे में…
Shardiye Navratri 2026: अष्टमी और नवमी कब है, जानिए तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
मां चंद्रघंटा की आरती ( Maa Chandraghanta Aarti, Maa Chandraghanta Ki Aarti Lyrics in Hindi: )
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।
पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती।
चंद्र तेज किरणों में समाती। क्रोध को शांत करने वाली।
मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो।
चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।
सुंदर भाव को लाने वाली।
हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये।
श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।
मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।
सन्मुख घी की ज्योत जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता।
पूर्ण आस करो जगदाता।
कांची पुर स्थान तुम्हारा।
करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटू महारानी।
भक्त की रक्षा करो भवानी।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
