Maa Brahmacharini Puja Vidhi Aarti Timings: पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि 11 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- अर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, त्याग, संयम, धैर्य और साधना की देवी मानी जाती हैं। इनके स्वरूप से भक्तों को कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है। ब्रह्मचारिणी देवी ने अपने दिव्य तप से ही राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी तरह वह अपने आराध्यों को भी अभीष्ट फल प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं मां ब्रह्मचारिणी का भोग और पूजा- विधि…
मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप
दुर्गा सप्तशती के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और तेजस्वी है। वे सफेद वस्त्र धारण करती हैं। उनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल रहता है। जपमाला लगातार साधना और भक्ति का प्रतीक है, जबकि कमंडल त्याग, सादगी और तपस्या को दर्शाता है। वहीं ‘ब्रह्मचारिणी’ नाम का अर्थ है ब्रह्म मतलब परम सत्य के मार्ग पर चलने वाली और तपस्या करने वाली देवी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनके इसी तपस्विनी स्वरूप को मां ब्रह्मचारिणी के रूप में पूजा जाता है।
मां ब्रह्मचारिणी को इन चीजों का लगाएं भोग
मां ब्रह्मचारिणी चीनी का भोग लगाना चाहिए और ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान में भी चीनी ही देनी चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होने की मान्यता है और मां का आशीर्वाद मिलता है।
इन मंत्रों से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- अर्चना
ब्रह्मचारिणी का ध्यान
वन्दे वांछित लाभायचन्द्रार्घकृतशेखराम्।
जपमालाकमण्डलु धराब्रह्मचारिणी शुभाम्॥
गौरवर्णा स्वाधिष्ठानस्थिता द्वितीय दुर्गा त्रिनेत्राम।
धवल परिधाना ब्रह्मरूपा पुष्पालंकार भूषिताम्॥
परम वंदना पल्लवराधरां कांत कपोला पीन।
पयोधराम् कमनीया लावणयं स्मेरमुखी निम्ननाभि नितम्बनीम्॥
ब्रह्मचारिणी की स्तोत्र पाठ
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति- मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥
ब्रह्मचारिणी की कवच
त्रिपुरा में हृदयं पातु ललाटे पातु शंकरभामिनी।
अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥
पंचदशी कण्ठे पातुमध्यदेशे पातुमहेश्वरी॥
षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।
अंग प्रत्यंग सतत पातु ब्रह्मचारिणी।
अंत में क्षमा प्रार्थना करें “आवाहनं न जानामि न जानामि वसर्जनं, पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वरी” ।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
