Shardiya Navratri 2026 (शारदीय नवरात्रि कब से होगी शुरू) : हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाती है। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। लेकिन इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से 11 अक्टूबर की रात तक रहने के कारण शारदीय नवरात्रि की शुरुआत की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही हैं? किस समय कलश स्थापना करना शुभ होगा? शारदीय नवरात्रि के दौरान किस दिन किस देवी की पूजा की जाएगी? ऐसे ही शारदीय नवरात्रि से संबंधित कुछ सवालों के जवाब जानिए।

कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि 2026 (Shardiya Navratri 2026)

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को माना जाएगा। इसलिए शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से ही आरंभ होगी।

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त (Shardiya Navratri 2026 Kalash Muhurat)

पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट से 10 बजकर 26 मिनट तक कलश स्थापना करने का उत्तम मुहूर्त बन रहा है। इसके अलावा अगर आप मुहूर्त में घटस्थापना नहीं कर पाते हैं, तो 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक कर सकते हैं। शहर के अनुसार, समय में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है।

शारदीय नवरात्रि पर किस दिन होगी किस देवी की पूजा?

11 अक्टूबर 2026- नवरात्र का पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
12 अक्टूबर- दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी।
13 अक्टूबर- तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होगी
14 अक्टूबर- चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाएगी
15 अक्टूबर- पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा
16 अक्टूबर- छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा
17 अक्टूबर- सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
18 अक्टूबर-सप्तमी तिथि का दूसरा दिन रहेगा। इस वर्ष सप्तमी तिथि दो सूर्योदय तक रहने के कारण 17 और 18 अक्टूबर दोनों ही दिन को सप्तमी मनाई जा रही हैं।
19 अक्टूबर- महाष्टमी और महानवमी दोनों पड़ेंगी। इसलिए इस दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।
20 अक्टूबर- विजयादशमी/दशहरा

3 नवंबर को बुद्धिदाता बुध पुन: करेंगे स्वाति नक्षत्र में प्रवेश, मिथुन, तुला और धनु राशि को आर्थिक लाभ के योग

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।