Shardiya Navratri 2026 Bhajan: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। कई घरों में कलश स्थापना, अखंड ज्योति जलाने के साथ-साथ व्रत भी रखा जाता है। भक्तजन घरों में माता रानी की चौकी स्थापित कर सुबह और शाम के समय माता का जागरण करते हैं। इस शुभ अवसर पर मां के भक्ति-रस से ओतप्रोत भजनों की गूंज हर ओर सुनाई देती है। आप भी शारदीय नवरात्रि के मौके पर लेके पूजा की थाली ,ज्योत मन की जगा ली भजन गातर माता रानी को प्रसन्न कर सकते हैं। जानिए भजन…
लेके पूजा की थाली, ज्योत मन की जगा ली लिरिक्स (Le Ke Puja Ki Thali Jyot Man Ki Jga Li Lyrics)
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूं
भोली मां
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूं
भोली मां
ओ मां.. ओ मां..
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूं
भोली मां
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूं
भोली मां
ओ मां.. ओ मां..
धूल तेरे चरणों की ले कर
माथे तिलक लगाया
हो.. धूल तेरे चरणों की ले कर
माथे तिलक लगाया
यही कामना लेकर मैया
द्वारे तेरे मैं आया
रहूं मैं तेरा हो के
तेरी सेवा में खो के
सारा जीवन गुजारूं
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूं
भोली मां
ओ मां.. ओ मां..
सफल हुआ ये जनम के मैं था
जन्मों से कंगाल
हो.. सफल हुआ ये जनम के मैं था
जन्मों से कंगाल
तूने भक्ति का धन देके
कर दिया मालामाल
रहे जब तक ये प्राण
करूं तेरा ही ध्यान
नाम तेरा पुकारूं
भोली मां
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूं
भोली मां
ओ मां… ओ मां…
लेके पूजा की थाली
ज्योत मन की जगा ली
तेरी आरती उतारूं
भोली माँ
तू जो दे दे सहारा
सुख जीवन का सारा
तेरे चरणों पे वारूं
भोली मां
ओ मां.. ओ मां
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है लिरिक्स (Chali Bulawa Aaya Hai Mata Ne Bulaya Hai Lyrics)
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
सारे जग मे एक ठिकाना, सारे गम के मारो का,
रास्ता देख रही है माता, अपने आंख के तारों का।
मस्त हवाओं का एक झोखा यह संदेशा लाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
जय माता की कहते जाओ, आने जाने वालो को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पीछे वालों को।
जिस ने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
वैष्णो देवी के मन्दिर मे, लोग मुरादे पाते हैं,
रोते रोते आते है, हस्ते हस्ते जाते हैं।
मैं भी मांग के देखूं, जिस ने जो माँगा वो पाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
जय माता दी॥ जय माता दी॥
मैं तो भी एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने।
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई यह क्या जाने।
उस का खून मे देखूं कैसे, जिसको दूध पिलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है।
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम लिरिक्स… (Hey Naam Re, Sabse Bada Tere Naam Mata Lyrics)
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।
काल के पंजे से माता बचाओ, जय माँ अष्ट भवानी।।
हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम,
ओ शेरोंवाली, ऊँचे डेरों वाली,
बिगड़े बना दे मेरे काम।
ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है,
विपदा आन पड़ी है।
तू ही दिखा अब रास्ता,
ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है।
मेरा जीवन बना इक संग्राम।।
भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए,
भुजती जोत जगाई।
जिसका नहीं है कोई जगत में,
तू उसकी बन जाए।
तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।।
हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे,
तू प्रसन्न हो जाए।
दुश्मन थर थर काँपे माँ,
जब तू गुस्से में आये।।
डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन तथा इससे जुड़े शुभ-अशुभ फल को लेकर अलग-अलग मान्यताओं और पंचांग परंपराएं हो सकती हैं। इसलिए पाठकों से अनुरोध है कि इसे धार्मिक मान्यता के रूप में ही लें। किसी भी प्रकार से इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
