Maa Ambe Ki Aarti: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो चुकी है। इस दौरान मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। इस दौरान मां दुर्गा, चालीसा, मंत्र, दुर्गा सप्तशती पाठ से लेकर अंत में दुर्गा की आरती की जाती है। जय अंबे गौरी के अलावा माता रानी की अम्बे तू है जगदम्बे काली माता रानी की प्रसिद्ध आरतियों में से है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की आरती करने से भक्तों को देवी का आशीर्वाद मिल सकता है। आइए पढ़ते हैं अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली आरती के लिरिक्स हिंदी में…

Durga Ji Ki Aarti Lyrics: ऊं जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी…शारदीय नवरात्रि के दौरान रोजाना करें मां दुर्गा की ये आरती

मां अंबे जी की आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,
तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती।
तेरे भक्त जनो पर माता भीर पड़ी है भारी।
दानव दल पर टूट पड़ो मां करके सिंह सवारी॥
सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,
दुष्टों को तू ही ललकारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता।
पूत-कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता॥
सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,
दुखियों के दुखड़े निवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।
हम तो मांगें तेरे चरणों में छोटा सा कोना॥
सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,
सतियों के सत को संवारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।
वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥
माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली,
भक्तों के कारज तू ही सारती।
ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहन तथा इससे जुड़े शुभ-अशुभ फल को लेकर अलग-अलग मान्यताओं और पंचांग परंपराएं हो सकती हैं। इसलिए पाठकों से अनुरोध है कि इसे धार्मिक मान्यता के रूप में ही लें। किसी भी प्रकार से इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।