ताज़ा खबर
 

शनिवार के दिन लगातार बिगड़ रहे हैं काम तो ये ज्योतिषीय उपाय आ सकते हैं काम

अगर आपका हर शनिवार खराब जा रहा है तो आपको सबसे पहले तो शनिवार के दिन शनि मंदिर जरूर जाना चाहिए। शनिवार को काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें।

shaniwar upay, shani upay, shani dosh, shani mantra, shani dev,शनिवार को सरसों का तेल, रबर, लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें।

Shaniwar Upay: कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि सप्ताह का कोई दिन हर बार खराब जाता है। यानि उस एक दिन पर कोई न कोई काम जरूर बिगड़ता है। यहां हम बात कर रहे हैं शनिवार की, जो शनिदेव का दिन माना जाता है। मान्यता है कि जब शनि की स्थिति कुंडली में अच्छी नहीं हो तो हर शनिवार परेशानी भरा व्यतीत होने लगता हैं। तो ऐसे में क्या करें, जानते हैं कुछ ज्योतिषीय उपाय…

शनिवार के उपाय: अगर आपका हर शनिवार खराब जा रहा है तो आपको सबसे पहले तो शनिवार के दिन शनि मंदिर जरूर जाना चाहिए। मंदिर में जाकर शनि महाराज को सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। याद रखें कि शनिवार के दिन तेल खरीदते नहीं हैं इसलिए एक दिन पहले ही सरसों का तेल खरीद कर रख लें। एक उपाय ये भी कर सकते हैं कि 1 लीटर सरसों के तेल की बोटल शनि मंदिर में रख आएं और ऐसा करने के बाद पीछे मुड़कर न देखें। मान्यता है कि ऐसा करने से तुरंत शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।

शनिवार को काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। शराब और मांस का सेवन इस दिन न करें। शनिवार को सरसों के तेल के अलावा रबर, लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें। इस दिन शनि देव की पूजा के साथ ही हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिदेव के व्रत भी रख सकते हैं। शाम के समय पीपल के पेड़ पर दीपक जरूर जलाएं।

साबुत उड़द, लोहा, तिल के बीज और काले कपड़ों का दान शनिवार के दिन करना शुभ माना गया है। शनि शांति के लिए बिच्छू जड़ या धतूरे की जड़ को शनिवार के दिन शनि नक्षत्र में धारण करें। शनि के बीज मंत्र ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जाप उत्तम माना गया है। शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए ‘ॐ शं शनिश्चरायै नमः’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

Next Stories
1 जया किशोरी के हैं लाखों फ़ॉलोअर लेकिन इस एक बात का है मलाल, बताया- यहां तक पहुंचने के लिए क्या खोना पड़ा
2 घर में कबूतर का घोंसला बनाना शुभ या अशुभ? जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं
3 पैसों की तंगी से निपटने के लिए वास्तु अनुसार इन पौधों को लाएं घर
ये पढ़ा क्या?
X