Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। उन्हें कर्मफल दाता, न्याय के देवता और दंडनायक जैसे नामों से जाना जाता है, क्योंकि शनि प्रत्येक जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। शनि लगभग ढाई वर्ष के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में लगभग 30 वर्षों बाद शनि ने गुरु की राशि मीन में प्रवेश किया है। शनि इस राशि में जून 2027 तक रहने वाले हैं। इस दौरान शनि किसी न किसी ग्रह के साथ युति, दृष्टि डालते रहेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। इसके अलावा शनि की स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे। जून 2027 तक शनि नक्षत्र परिवर्तन के साथ अस्त, वक्री, मार्गी से लेकर उदित होंगे।
कर्मफल दाता शनि की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय शनि गुरु की राशि मीन राशि में विराजमान है। वहीं जुलाई माह में इसी राशि में वक्री हो जाएंगे। शनि के उल्टी चाल चलने से वह एक भाव पीछे का भी फल प्रदान करेंगे। ऐसे में शनि के वक्री होने से 12 में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के उल्टी चाल चलने से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें चंद्र राशि के आधार पर ये विश्लेषण किया जा रहा है…
बता दें कि शनि 27 जुलाई को 01:25 ए एम बजे मीन राशि में वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इस अवस्था में रहने के बाद 11 दिसंबर को 05:00 ए एम बजे मार्गी हो जाएंगे।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि का वक्री होना काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली के बारहवें भाव में शनि विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में शनि के वक्री होने से वह बारहवें के साथ ग्यारहवें भाव का भी फल देंगे। इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से करियर में चली आ रही देरी अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। लंबे समय से कार्यस्थल में चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों को आपका काम नजर आ सकता है। ऐसे में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि भी हो सकती है। पहले किए गए कर्मों के आधार पर आपको शनिदेव फल देंगे।
कर्क राशि( Cancer Zodiac)
इस राशि में शनि नौंवे भाव में वक्री होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। आप अपने काम से काफी अधिक प्रोत्साहित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। आप किसी न किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से जीवन में चली आ रही चुनौतियां भी समाप्त हो सकती है। नया व्यापार या फिर प्रोजेक्ट शुरू करने का ये अच्छा समय हो सकता है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। ऐसे में धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
मकर राशि(Capricorn Zodiac)
शनि इस राशि के तीसरे भाव में वक्री होने वाले हैं। इस राशि के दूसरे भाव में राहु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को शिक्षा और करियर में काफी अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। नई नौकरी कई अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा विदेश जाने का भी सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
