Shani Uday In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर उदय होकर कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 9 मार्च को शनि ग्रह उदय हुआ है। जिससे शश महापुरुष राजयोग निर्माण हुआ है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग से धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शश महापुरुष राजयोग बनने से कुंभ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। जिससे इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। साथ ही जीवन साथी की तरक्की भी हो सकती है। कोई व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। साथ ही आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस अवधि में आप की प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की हो सकती है। साथ ही जो लोग पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं। वो शुरू कर सकते हैं। वहीं इस समय अविवाहित लोगों का विवाह पक्का हो सकता है या बात चल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
शनि देव का उदय होना मेष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में 11वें भाव में उदित हुए हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आपको अचानक से धन हासिल हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह राजयोग किसी तरह के वरदान से कम नहीं है। वहीं जो लोग निवेश के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें भी धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शश महापुरुष राजयोग का बनना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। जिसे पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से मजबूत होंगे। साथ ही साझेदारी का काम भी करने के लिए ये समय सही है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है।
साथ ही नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति भी हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही आपके जो काम रुके हुए थे, वो बनने लगेंगे।