Shani Uday In Kumbh: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर उदय होकर कई शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 9 मार्च को शनि देव उदय हुए हैं। जिससे शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग से आकस्मिक धनलाभ और भाग्यो के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि इस समय आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में शश नामक राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आप सेविंंग करने में सफल होंगे और इसके साथ ही आपको सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही शश राजयोग की दृष्टि आपके जीवनसाथी के स्थान और पार्टनरशिप के भाव पर पड़ रही है। इसलिए अगर पार्टनरशिप में कोई बिजनस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं नई व्यापारिक साझेदारी हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शश राजयोग सप्तम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपके जीवन में सफलता का दौर आरंभ होगा। साथ ही इस समय जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं आपको इस दौरान करियर में सफलता मिलेगी और आपको करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का उदय होना मिथुन राशि के जातकों को अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शश राजयोग नवम भाव में बन रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं इस समय आपकी धर्म- कर्म के काम में रूच बढ़ सकती है। वहीं इस समय आपको कमाई के दूसरे स्रोत भी इस बीच मिल सकते हैं। आप कोई संपत्ति या वाहन खरीद कर सकते हैं।