Dashank Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि को सबसे अधिक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जो जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास साढ़ेसाती और ढैया का हक है। ऐसे में हर एक जातक को जीवन में कभी न कभी इसका सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि इस समय शनि गुरु की राशि मीन में विराजमान है और जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि का किसी न किसी के साथ ग्रह के साथ संयोग, दृष्टि या फिर कोणीय स्थिति बन रही है। ऐसे ही शनि जल्द ही शुक्र के साथ संयोग करके शक्तिशाली दशांक योग का निर्माण करने वाले हैं, जिससे 12 में से कुंभ, मीन और कर्क जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इन राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक होने से लेकर करियर और बिजनेस में लाभ मिलने की संभालना बन रही है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में….
द्रिक पंचांग के अनुसार, 5 फरवरी को सुबह 2:17 बजे शुक्र और शनि एक-दूसरे से 37 डिग्री पर होंगे। इस अवधि में शनि मीन राशि और शुक्र मकर राशि में विराजमान रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र के संयोग से बना दशांक योग अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के बारहवें भाव में शुक्र और धन भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटका हुआ पैसा, गुप्त धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये अवधि काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। रणनीति बनाकर बिजनेस करेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है। इस अवधि में निवेश करना लाभकारी हो सकता है।
अनुशासन और मेहनत से काम करेंगे, तो आपको सफलता हासिल होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत और प्रयास का फल भविष्य में देखने को मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र-शनि का दशांक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि लग्न और शुक्र ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों भाग्य का साथ मिलने को योग नजर आ रहे हैं।
नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कार्यरत जातकों पदोन्नति और वेतन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी काफी मुनाफा हो सकता है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट, डील हासिल हो सकती है, जिससे आपको काफी अधिक धन लाभ हो सकता है।
नए निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन संचय में भी सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां ठीक हो सकती है।
कर्क राशि (Caner Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और शनि से बनने वाला दशांक योग विशेष रूप से लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान भौतिक सुखों में वृद्धि होने के प्रबल संकेत हैं और जीवन की सुविधाएं पहले से बेहतर हो सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। इस राशि के सातवें भाव में शुक्र और नवम भाव में शनि विराजमान है।
इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है, जिससे धन लाभ से लेकर कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन सकते हैं। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी और अंततः सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा और मुनाफे के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी बनाई हुई योजनाएं और रणनीतियां प्रभावी साबित हो सकती हैं।
खर्चों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन यह खर्च सही और उपयोगी कार्यों पर होगा। प्रेम जीवन की बात करें तो समय अनुकूल रहेगा। पार्टनर के साथ बेहतर समझ और तालमेल बने रहने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
