scorecardresearch

Shani Sade Sati: इन 3 राशियों पर है शनि साढ़े साती, शांति के लिए सावन शनिवार के दिन करें ये ज्योतिषीय उपाय

स्कंदपुराण के अनुसार श्रावण मास (Sawan 2020) के शनिवार को नृसिंह भगवान, शनिदेव, हनुमान जी के साथ महादेव शिव शंकर की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) से पीड़ित जातकों को राहत मिलती है।

shani sade sati, shani dhaiya 2020, shani upay, sawan 2020, sawan shaniwar, shani sade sati upay, shani dhaiya upay,
शनि को खुश करने के लिए शनि वैदिक मंत्र 'ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:' का जाप करें।

सावन का शनिवार शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए फलदायी बताया गया है। हर व्यक्ति पर कभी न कभी शनि की दशा जरूर आती है। हर तीस साल में शनि सभी राशियों में अपना भ्रमण चक्र पूरा करते हैं। इस तरह से शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। साल 2020 में 24 जनवरी से शनि मकर राशि में गोचर हैं। धनु, मकर और कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है तो वहीं मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। जानिए सावन शनिवार के खास उपाय जो शनि दोषों से दिला सकते हैं मुक्ति…

स्कंदपुराण के अनुसार श्रावण मास के शनिवार को नृसिंह भगवान, शनिदेव, हनुमान जी के साथ महादेव शिव शंकर की पूजा करनी चाहिए। श्रावण मास में दोनों प्रदोष पर शनिवार होने के कारण शनि प्रदोष व्रत पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा।

स्कंद पुराण के अनुसार श्रावण के शनिवार रुद्रमंत्र के द्वारा तेल से हनुमान जी का अभिषेक करना चाहिए। तेल में मिश्रित सिंदूर का लेप उन्हें लगाएं। इससे शनि दोष से राहत मिलती है।

तिल के तेल या सरसों के तेल से शनि भगवान का अभिषेक करना चाहिए। ज्योतिष अनुसार जो भी श्रावण के महीने में भगवान शिव के साथ शनि की उपासना करता है उसे शुभ फल प्राप्त होते हैं। भगवान शिव के अवतार पिप्पलाद, भैरव तथा रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा से शनि ग्रह मजबूत होता है।

महामृत्युंजय मंत्र के सवा लाख जप श्रावण शनिवार से आरंभ करना शुभ माना जाता है। जो लोग खुद जप नहीं कर सकते वो किसी विद्वान ब्राह्मण से जप कराते हैं। जप ख़त्म होने के बाद रुद्र यज्ञ के साथ सात तरह के अनाज का दान करें। ऐसा करने से जीवन में आ रहे कष्ट दूर हो जाते हैं।

प्रत्येक शनिवार को 11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखा गया दशरथ स्तोत्र का पाठ करने से भी शनि दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा कहा जाता है कि शनि महाराज ने स्वयं दशरथ जी को वरदान दिया था कि जो व्यक्ति आपके द्वारा लिखे गये स्तोत्र का पाठ करेगा उसे मेरी दशा के दौरान कष्ट का सामना नहीं करना होगा।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में चीनी मिश्रित जल एवं काला तिल मिलाकर चढ़ाएं और पेड़ की तीन परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनि प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी खाने से भी शनि दोष से राहत मिलती है।

शनि को खुश करने के लिए शनि वैदिक मंत्र ‘ओम शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये। शं योरभि स्रवन्तु न:’ का जाप करें।

शिव सहस्त्रनाम या शिव के पंचाक्षरी मंत्र का पाठ करें। भगवान शिव का पंचाक्षर मन्त्र ‘नमः शिवाय’ है। इसी मन्त्र के ॐ लगा देने पर यह षडक्षर मन्त्र ‘ॐ नम: शिवाय’ हो जाता है।

श्रावण शनिवार के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शनि से मिलने वाले कष्टों में कमी आएगी।

श्रावण मास के शनिवार:
11 जुलाई – प्रथम शनिवार
18 जुलाई – शनि प्रदोष व्रत
25 जुलाई – नाग पंचमी/कल्कि जयंती
1 अगस्त – शनि प्रदोष व्रत

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 10-07-2020 at 10:13 IST
अपडेट