Shani Transit In Kumbh: शनि देव (Shani Dev Gochar In Aquarius) सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से भ्रमण करते हैं। साथ ही शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी माने जाते हैं। मतलब इन राशियों पर शनि देव का आधिपत्य है। आपको बता दें कि शनि देव नवंबर में मकर राशि में मार्गी हुए थे और अब वो 17 जनवरी 2022 को कुंभ राशि में गोचर (Saturn Gochar In January 2022) करने जा रहे हैं। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि: शनि देव का राशि परिवर्तन (Shani Dev Rashi Parivartan) आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश स्थान का माना जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा हो सकता है। वही इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को तरक्की मिल सकती है। वहीं जो काम आपके अटके हुए थे वो बन सकते हैं।
सिंह राशि: आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि सप्तम एवं अष्टम के कारक ग्रह होकर सप्तम भाव मे स्वगृही होकर गोचर करेंगे। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं होगा। क्योंकि शनि देव आपके नवम भाव दृष्टि डाल रहे हैं।
तुला राशि: शनि देव का गोचर तुला राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम- सबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको संतान का सुख भी प्राप्त हो सकता है। इस समय सामाजिक, पद प्रतिष्ठा में भी बढोतरी होने के संकेत दिख रहे हैं। वहीं आप इस समय धन की सेविंग कर सकते हैं।