Shani Dev Uday 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता और आयु प्रदाता शनि देव (Shani Uday 2023) लगभग 1 साल बाद फरवरी में उदय होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में शनि देव के आशीर्वाद से धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का उदय होना तुला राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और प्रेम विवाह का स्थान माना जाता है। इसलिए व्यापारी वर्ग के लोग अगर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो उनके लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं यह समय प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकता है। मतलब वो किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम में बैठ रहे हैं उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना करियर और व्यापार के दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 10वें भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के साथ ही जोश और उत्साह के कारण भी प्रगति करेंगे। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को जूनियर और सीनियर दोनों का साथ मिल सकता है। वहीं अगर आपका व्यापार ऑयल, लोहा, पेट्रोलियम और खनिज से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
शनि देव का उदय होना आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे माता और भौतिक सुख का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं कारोबार और बिजनस में आपका लाभ बढ़ सकता है। साथ ही इस समय आपको आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त होंगे। वहीं जिन लोगों का व्यापार रियल स्टेट और जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय माता के साथ संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी।