Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। इसी क्रम में कर्मफल दाता शनि देव 17 मई 2026 को बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा, लेकिन खासतौर पर वृष, मिथुन और मीन राशि वालों के लिए यह बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार शनि देव 17 मई को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, आयु, खनिज, तेल, लोहा और पेट्रोलियम का कारक माना जाता है, वहीं बुध देव बुद्धि, संवाद और व्यापार के प्रतीक हैं। ऐसे में शनि का बुध के नक्षत्र में प्रवेश करना मेहनत के साथ सही रणनीति अपनाने का संकेत देता है।
मासिक शिवरात्रि पर पढ़ें ये व्रत कथा, महादेव प्रसन्न होने की है मान्यता
शनि नक्षत्र परिवर्तन का वृष राशि पर प्रभाव (Taurus Zodiac)
वृष राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शनि आपकी राशि से लाभ और आय स्थान में गोचर कर रहे हैं, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
हालांकि, निवेश करते समय सावधानी बरतना जरूरी रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं।
शनि नक्षत्र परिवर्तन का मिथुन राशि पर प्रभाव (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि का यह परिवर्तन करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। शनि आपकी राशि से कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं।
प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। बुध के प्रभाव से निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे।
रियल एस्टेट, ऑयल, इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए बड़ी डील फाइनल होने के योग हैं।
मूलांक 2 वाले लोग कैसे होते हैं, जानें पर्सनैलिटी और करियर के बारे में सबकुछ
शनि नक्षत्र परिवर्तन का मीन राशि पर प्रभाव (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ संकेत दे रहा है। शनि आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेंगे, जिससे व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होगी। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और जीवन में स्थिरता आएगी। वैवाहिक जीवन भी बेहतर रहेगा और पार्टनरशिप में किए गए कामों में सफलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
