Viprit Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि शनि इस समय वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान है और नवंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं। इसके बाद शनि मार्गी होंगे। शनि के मीन राशि में मार्गी होने से कई राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं शनि मार्गी होते ही विपरीत राजयोग का निर्माण करेंगे। सिंह राशि में बनने वाला विपरीत राजयोग कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकती है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में..
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के मीन राशि में जाते ही विपरीत राजयोग का निर्माण हो गया था। ऐसे में शनि की स्थिति में बदलाव के कारण इसके प्रभाव कम और ज्यादा हो सकता है। इस समय शनि वक्री है और 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। बता दें कि विपरीत राजयोग तब बनता है जब कुंडली के 6, 8 या 12वें भाव का स्वामी छठे, आठवें या बारहवें भाव में गोचर करता है। शनि की बात करें, तो सिंह राशि में छठे भाव के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर किया है, जिसके कारण इस राजयोग का निर्माण हुआ है।
इन 3 राशि के जातकों की पलट सकती है किस्मत, शुक्र-यम ने बनाया षडाष्टक योग, आकस्मिक धन लाभ के योग
सिंह राशि (Leo Zodiac)
छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे। इसके अलावा शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव (कर्म भाव) पर, सातवीं दृष्टि धन भाव पर और दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि जातक को जीवन में लंबे समय से चल रहे संघर्षों से मुक्ति मिल सकती है और शनि उच्च स्तर की सफलता प्रदान करने वाले बन जाते हैं। यह योग व्यक्ति को हर क्षेत्र में उन्नति और उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करता है। विशेष रूप से शनि की दृष्टि कर्म भाव पर पड़ने से नौकरी और व्यापार में असाधारण लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होकर बना विपरीत राजयोग काफी प्रभावशाली हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने की संभावना बन रही है। लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
आपके कार्य की सराहना होगी और आपकी मेहनत के परिणामस्वरूप कंपनी को कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। इसके चलते आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं और वेतन वृद्धि के भी योग प्रबल हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को भी इस अवधि में अच्छा लाभ मिल सकता है। पूर्व में किए गए निवेश अब लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग लकी हो सकता है। इस राशि के छठे भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। छठे भाव मेहनत का फल दिलाने वाला भाव माना जाता है। ऐसे में आपकी कठिन मेहनत अब रंग ला सकती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में धन लाभ के प्रबल संकेत हैं और जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति सुदृढ़ हो सकती है और विरोधियों को आप अपने परिश्रम और प्रदर्शन से प्राप्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी राहत मिल सकती है, विशेष रूप से पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं।
अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।