Shani Jayanti 2022: शास्त्रों के अनुसार शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को हुआ था। इस बार शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी। ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी शनि जंयती का काफी महत्व माना जाता है। इस बार शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। जिससे इस दिन उपाय करने से दोगुना फल की प्राप्ति होगी। साथ ही यह शनि जयंती 3 राशि वालों को शुभ साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…
बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग:
इस बार शनि जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर मंगलवार, 31 मई को सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। शनि जयंती पर शनि देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस मुहूर्त में पूजा- अर्चना करना आपके लिए बहुत शुभ फलयादी रहेगा। वहीं शनिदेव भी इस दिन अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहेंगे, जो संयोग लगभग 30 वर्षों बाद बन रहा है।
धनु राशि: आप लोगों के लिए शनि जयंती बेहद खास रहने वाली है। क्योंकि धनु राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है। इसलिए आपके तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। वहीं शनि देव आपके तीसरे स्थान यानि कि पराक्रम भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति भी होगी। वहीं इस समय आपको कोई पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप शनि ग्रह से संबंधित व्यापार (लोहा, ऑयल, शराब,) करते हैं या करना चाह रहे हैं तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। साथ ही आपके अटके हुए काम इस दौरान पूरे होंगे। भाई- बहन का भी इस समय आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृषभ राशि: आप लोगों के लिए शनि जयंती लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव ने आपके दशम स्थान में गोचर किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही शनि देव आपके नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम भी बनेंगे। आप शनि जंयती के दिन किसी भी गरीब को काला कपड़ा और कुछ दक्षिणा दान में दें।
मेष राशि: आप लोगों के लिए शनि जयंती लाभकारी साबित हो सकती है।क्योंकि शनि देव नेआपके 11वें स्थान में गोचर किया है, जिसे लाभ और आय का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप कोई स्त्रोतों से धन कमाएंगे। व्यापार और करियर में आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। वहीं शनि देव आपके दशम भाव के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। नई जॉब का ऑफर आ सकता है। वहीं इस दौरान आप व्यवसायिक यात्रा से धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए समय उचित है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल जाएगी। आप लोग शनि जयंती के दिन मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ और एक दीपक जलाएं।