Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सबसे शक्तिशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, क्योंकि वह मनुष्यों को उनके द्वारा किए जा रहे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। इसके अलावा वह एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। बता दें कि शनि इस समय मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन कर्म के ग्रह शनि 17 मई 2026 से अपने जन्म नक्षत्र रेवती में गोचर करेंगे। शनि के बुध के नक्षत्र में आने से 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि के रेवती नक्षत्र में जाने से मेष से लेकर मीन राशि पर क्या प्रभाव देखने को मिलने वाला है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल दाता शनि 17 मई को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
आकाश मंडल में मौजूद 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र अंतिम और अत्यंत शुभ, सौम्य तथा समृद्धि देने वाला माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बुध है, जिन्हें शनि का मित्र माना जाता है। ऐसे में शनि का ये गोचर काफी अनुकूल माना जा रहा है।
मेष राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Aries Zodiac)
मेष राशि के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन बुध के नक्षत्र से हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार दोनों में ही असर देखने को मिल सकता है। जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आप नौकरी छोड़कर बिजनेस की ओर रुख कर सकते हैं।आयात-निर्यात के व्यापार में लाभ मिल सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
वृषभ राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Taurus Zodiac)
वृष राशि के लिए यह गोचर बहुत शुभ है, क्योंकि शनि योगकारक ग्रह हैं। इस राशि की गोचर 11वें भाव में शनि विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होने के साथ कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। सरकारी काम, पब्लिक सेक्टर और बड़े प्रोजेक्ट्स में काफी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विदेश से अवसर आ सकते हैं और करियर में विस्तार होगा।
मिथुन राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Gemini Zodiac)
मिथुन राशि के लिए शनि दशम भाव से गुजर रहे हैं और उनकी राशि के स्वामी बुध के नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे करियर में बड़े बदलाव होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में अवसर मिल सकते हैं। लेकिन पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। इसलिए थोड़ा संयम और धैर्य से चलें।
कर्क राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Cancer Zodiac)
कर्क राशि के लिए शनि नवम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के काम में तरीके में काफी बदलाव आ सकता है। जीवन में एक नई दिशा मिल सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। यह समय आध्यात्मिक उन्नति के लिए अच्छा है।
सिंह राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस राशि की गोचर कुंडली में शनि अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई संकटों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की बात करें तो कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आय के तरीकों में बदलाव हो सकता है। लेकिन आर्थिक स्थिति में अस्थिकरता बनी रह सकती है।
कन्या राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में शनि गुजरेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिलने वाला है। व्यापार, कंसल्टिंग और पार्टनरशिप में नए अवसर मिलेंगे। करियर और आय में वृद्धि देखने को मिलने वाली है।
तुला राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Libra Zodiac)
तुला राशि के लिए शनि छठे भाव से गुजर रहे हैं और भाग्य के स्वामी बुध के नक्षत्र में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ प्रमोशन मिल सकता है। काम के सिलसिले में कई यात्राएं भी कर सकते हैं। विदेश में कर रहे व्यापार में लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि पर पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि के लिए शनि पंचम भाव से गोचर कर रहे हैं और आय के स्वामी बुध के नक्षत्र में हैं। इससे आय के स्रोत बदल सकते हैं और व्यक्ति अपनी हॉबी को करियर में बदल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय अच्छा है, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Sagittarus Zodiac)
धनु राशि के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के चतुर्थ भाव से होकर गुजर रहे हैं। इस राशि में शनि की ढैया भी चल रही है। ऐसे में जीवन में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। करियर के साथ-साथ स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। जैसी भी परिस्थितियां है उन्हें स्वीकार करके चलें, तो आपको लाभ मिल सकता है।
मकर राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Capricorn Zodiac)
मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। नए काम शुरू करने के लिए ये समय काफी लाभकारी हो सकता है। हालांकि खर्च अधिक होगा।
कुंभ राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में शनि के रेवती नक्षत्र में जाने से कुछ क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। असुरक्षा और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। अचानक धन लाभ से लेकर प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
मीन राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Pisces Zodiac)
मीन राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। काम में बदलाव के के योग बन रहे हैं। इस समय आपकी राशि में साढ़ेसाती चल रही है, जिससे करियर, संबंध और मानसिक स्थिति पर दबाव रहेगा। रिश्तों में भी तनाव आ सकता है। इसलिए धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है।
27 या 28 मई कब मनाया जाएगा बकरीद का पर्व, जानें सही तारीख और ईद-उल-अजह़ा में कुर्बानी देने का कारण
ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
