Shani Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे पावरफुल और महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। शनि राशि के साथ-साथ समय-समय पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शनि इस समय मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान है। लेकिन आने वाली 17 तारीख को नक्षत्र परिवर्तन करके बुध के नक्षत्र रेवती में प्रवेश कर जाएंगे। इस नक्षत्र में रहकर शनि 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से असर दिखा सकते हैं। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं शनि के रेवती नक्षत्र में जाने से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि 17 मई को दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे और 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे और फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से अंतिम नक्षत्र रेवती है। इसे अत्यंत शुभ, सौम्य तथा समृद्धि देने वाला माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी बुध है। रेवती नक्षत्र को शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है। इस नक्षत्र में विद्या आरंभ, विवाह, गृह प्रवेश और यात्रा जैसे कार्य करना लाभकारी माना जाता है। ऐसे में शनि के इस नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातकों को समृद्धि, सौभाग्य, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Aries Zodiac)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। इस राशि के बारहवें भाव में शनि विराजमान होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में विशेष लाभ मिल सकता है। नई नौकरी ढूंढ रहे जातकों को इस अवधि में सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। इसके अलावा आयात-निर्यात के बिजनेस में खूब अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Libra Zodiac)

तुला राशि के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना कई मायमों में खास हो सकता है। इस राशि के शनि छठे भाव में गोचर करेंगे। इसके साथ ही भाग्य के स्वामी बुध के नक्षत्र में हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई कामों में सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में आपके द्वारा किए जा रहे काम की सराहना हो सकती है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न होकर आपको प्रमोशन दे सकते हैं। काम के सिलसिले में कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। इससे आने वाले समय में आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिल सकता है। आपके बिजनेस में काफी विस्तार हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि पर शनि के रेवती नक्षत्र पर जाने का असर (Capricorn Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इस अवधि में नया काम शुरू करने से आपको अच्छा खास लाभ मिल सकता है। हालांकि खुद और लग्जरी चीजों पर अधिक खर्च हो सकता है। इसलिए बेकार के खर्चों को कंट्रोल रखें।

कब से शुरू हो रहा है अधिक मास, जानें सही तारीख, महत्व और नियम

ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये राशिफल निकाला जाता है, जो सामान्य होता है। इसलिए जरूरी नहीं है कि ये हर व्यक्ति पर 100% एक जैसा लागू हो। हर व्यक्ति की जिंदगी अलग होती है क्योंकि जन्म कुंडली (Birth Chart) में दशा–अंतर्दशा, लग्न, ग्रह स्थिति हर एक चीज अलग-अलग होते हैं।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।