scorecardresearch

शनि देव ने किया अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश, 2025 तक इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि देव ने अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर कर लिया है। जिससे मकर, धनु और मिथुन राशि के जातकों साल 2025 तक धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे।

saturn planet transit in kumbh, shani gochar 2023
Shani Transit In Kumbh: शनि देव ने किया कुंभ में प्रवेश- (जनसत्ता)

Saturn Planet Gochar In Kumbh: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि देव ने 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश (Shani Planet Transit in Kumbh) कर लिया है। कुंभ राशि शनि देव की मूल त्रिकोण और स्वराशि मानी जाती है। मतलब शनि देव कुंभ में शुभ फल प्रदान करते हैं। साथ ही शनि देव 2025 तक कुंभ में ही स्थित रहेंगे। इसलिए शनि के गोचर से इन राशियों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी लग्न के स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही धन की आवक बनी रहेगी। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस हो सकते हैं। वहीं शनि देव 2025 तक यही विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय आप पहले से ज्यादा मजबूत, प्रखर और आत्मविश्वासी बनेंगे। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। साथ ही  कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग हैं। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने वाला है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शनि देव का कुंभ में गोचर धनु राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो आपको शनि देव के गोचर करते ही जनवरी से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल गई है और शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण कर रहे हैं, जहां शनि देव मजबूत स्थिति में होते हैं। इसलिए इस समय आपको विदेश से लाभ मिलेगा। साथ ही  जमीन या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं आपको साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगा। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं भाई- बहनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का गोचर शुभफलदायी साबित होगा। क्योंकि एक तो शनि देव के गोचर करते ही आपको शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल गई है। साथ ही शनि देव आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके नहीं बन रहे थे, वो बनने लगेंगे। वहीं इस समय आप काम-कोराबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपको शुभ साबित हो सकती है।

वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। बस आपको प्रयास और मेहनत करते रहना चाहिए। साथ ही आप इस समय आपकी धर्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। साथ ही आपको इस समय पिता का साथ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 01-04-2023 at 11:57 IST
अपडेट