वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रहों का हमारे जीवन पर प्रभाव रहता है। वहीं ग्रह समय- समय पर अस्त और राशि परिवर्तन भी करते रहते हैं। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में एक प्रभावशाली ग्रह माना गया है। नव ग्रहों में शनि को न्यायाधीश बताया गया है। शनि देव 22 जनवरी को अस्त होकर 24 फरवरी 2022 को उदय होंगे। इस दौरान शनि ग्रह लगभग 33 दिन तक अस्त रहेंगे। 33 दिनों की ये अवधि 3 राशि वालों के लिए थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Virgo): इस दौरान इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं जातकों को मेहनत का फायदा मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कामकाज में रुकावटें भी आ सकती हैं। इसके अलावा इस राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। इस दौरान गले, छाती, कमर और दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है।
धनु राशिफल (Sagittarius): इस राशि के लोगों मित्रों और संचार के माध्यमों से जुड़ी चीजों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं धनु राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना कुछ मामलों में विशेष परेशानियां दे सकता है। दरअसल धनु राशि पर शनि की साढ़े साती भी चल रही है। इसलिए शनि अस्त होने से इन्हें लक्ष्य पूरा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ेगी। धन के मामले में नुकसान हो सकता है। ऐसे में अपने धन का निवेश बड़ी सावधानी के साथ ही करें। इसके अलावा जीवनसाथी से झूठ बोलने से बचें अन्यथा विवाद की स्थिति मुसीबत में डाल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini): आपके लिए शनि देव का अस्त होना अच्छा संकेत नहीं है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या भी चल रही है। शनि अस्त होने पर कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 33 दिनों की ये अवधि आपके लिए विशेषतौर पर कष्टदायी साबित हो सकती है। मिथुन राशि के लोगों को नया कर्ज लेने से बचना होगा, इसके साथ ही लेनदेन के मामले में विशेष सावधानी भी बरतनी होगी। जॉब और बिजनेस में मनचाहे परिणाम प्राप्त नहीं हो सकते। इस राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम संबंधों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।