Shani Dev Uday In Meen: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को आयु, दुख, रोग, पीड़ा, विज्ञान, तकनीकी, लोहा, खनिज तेल, कर्मचारी, सेवक, जेल आदि का कारक माना जाता है। इसलिए शनि देव की चाल में जब भी बदलाव होता है तो इन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव अप्रैल में उदित होने जा रहे हैं, शनि देव मीन राशि में उदित होंगे। ऐसे में शनि देव के उदित होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है।साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि देव आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर उदित होंगे। इसलिए इस दौरान आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। वहीं अगर आपका काम- कारोबार जमीन रियल स्टेट, प्रापर्टी से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में भी तरक्की मिल सकती है। क्योंकि शनि देव की सातवीं दृष्टि आपकी राशि से दशम भाव पर पड़ रही है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं इस समय आप साहसिक कार्य करके धन कमा सकते हैं। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको भाई- बहनों का साथ मिल सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का उदित होना मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं ऑटो मोबाईल बिजनेस, धातु से संबंधित व्यापार, इंजीनियरिंग और ऑयल से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें:
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
