Dwi Dwadash Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। नवग्रह में से सबसे शक्तिशाली शनि ग्रह माना जाता है, जो सबसे धीमी गति से चलता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान है और 2 जून 2027 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति, दृष्टि या फिर कोणीय स्थिति बनाएंगे। ऐसे ही शनि जल्द ही बुध के साथ संयोग करके द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों में से कुंभ, मीन और वृषभ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत बन रहे हैं। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 फरवरी को 05:17 पी एम बजे शनि-बुध एक-दूसरे से 30 डिग्री पर होंगे, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। इस समय बुध कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि में बुध दशम भाव में बुध और ग्यारहवें भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में शनि-बुध के संयोग से बना द्वि द्वादश योग इस राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुकी हुई कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। हालांकि कोई भी काम बिना सोचे-समझे न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। माता- पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलने की संभावना है। 

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का द्विद्वादश योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों की एकाग्रता में तेजी से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास की तेजी होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं और अपनी बात दूसरों से कह पाने में सफल होंगे। नई सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। ऐसे में आपको तरक्की मिलने के योग नजर आ रहे हैं।  बुद्धि और तर्क शक्ति को तेज करने वाला रहेगा। आपकी सोच विश्लेषणात्मक होगी और किसी भी समस्या से युक्ति बल के सहारे निकलने की क्षमता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में भी तर्क-वितर्क के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि बेकार में झगड़ा न करें। इसके अलावा शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास कर रहे जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। मानसिक तनाव दूर हो सकता है।

मीन राशि ( Pisces Zodiac)

मीन राशि वालों के लिए बुध-राहु की युति द्वादश भाव में बन रही है। इसके साथ ही लग्न भाव में शनि विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। मानसिक तनाव कम हो सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थल जा सकते हैं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारियां सही हो सकती है। नया व्यापार इस अवधि के आरंभ करना लाभकारी हो सकता है। संयम और रणनीति के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता हासिल हो सकती है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रह सकती है। 

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।