Shani Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 30 फरवरी की रात को अस्त होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको 35 दिन सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शनि देव का अस्त होना मिथुन राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि देव आयु और भाग्य का स्वामी होकर अस्त हो रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। साथ ही सेहत के को लेकर सावधानी बरतें, कोई लापरवाही न करें। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको आपका व्यापार इस अवधि में धीमा चलेगा। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि आपके मत्यु स्थान में शनि देव अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय घर परिवार में किसी को मृत्युतुल्य कष्ट हो सकता है। साथ ही आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। वहीं कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है। साथ ही इस समय किसी नए काम की शुरुआत नहीं करें और व्यापार मे नए निवेश से भी बचना चाहिए। वहीं आप पर शनि की ढैय्या भी 17 जनवरी से शुरू हुई है, इसलिए आपको विशेष सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही सूर्य देव को जल और सूर्य मंत्रों का जाप करें। वहीं हर शनिवार शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक शनि प्रतिमा के सामने जलाएं।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
शनि देव का अस्त होना धनु राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से द्वितीय और तृतीय भाव के स्वामी हैं। साथ ही मार्केश हैं। इसलिए इस समय स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गले और मुंह में कोई परेशानी हो सकती है। शरीर में कई इंफेक्शन हो सकता है। वहीं इस समय बनते- बनते काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही इस समय पैसा उधार देने से भी बचें, अन्यथा धन डूब सकता है। धनहानि के भी योग बन रहे हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हुई है। साथ ही शनि देव आपके 12वें भाव में विराजमान हैं। इसलिए आप पर झूठे इल्जाम लग सकते हैं। साथ ही खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको लाभ कम हो सकता है। वहीं कोई योजना में असफलता हाथ लग सकती है।