Shani Ast In Aquarius: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव 30 जनवरी की रात को अस्त हो गए हैं और वह 5 मार्च को उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली में 8वें और 9वें भाव के स्वामी है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही सेहत में सुधार आ सकता है। वहीं रुचि धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साथ ही इस दौरान आप दोस्तों या परिवार के सात किसी तीर्थ स्थल की यात्रा भी करके आ सकते हैं। वहीं इस समय आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती हैं। लेकिन आपको मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शनि देव का अस्त होना मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में अस्त हो रहे हैं। इसलिए आपको धन की प्राप्ति होती रहेगी। साथ ही साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है। लेकिन इस समय आपको वाद- विवाद से बचना चाहिए। साथ ही वाणी पर संयम रखें, तो बेहतर होगा। वहीं आपकी राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए शनि देव का अस्त होना आपको अनुकूल साबित हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का अस्त होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से 12वें भाव में अस्त हुए हैं, तो जो आपको कुछ मामलों में तनाव चल रहा था उससे आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती 17 जनवरी से शुरू हुई है, इसलिए शनि देव के अस्त होने से साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी आएगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही कार्यों में सिद्धि मिलेगी।