Shani Amavasya Remedy: शनि अमावस्या का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शनि देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि जब भी अमावस्या शनिवार के दिन पड़ती है, तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं। वहीं इस साल शनि अमावस्या आज यानी कि 21 जनवरी को है। वहीं आज मौनी अमावस्या का संयोग भी बना हुआ है। साथ ही इस तिथि पर शनि, सूर्य और शुक्र की युति से 30 साल बाद खप्पर योग बन रहा है, जिससे शनि अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। वहीं ज्योतिष के अनुसार आज शनि देव की पूजा और ज्योतिषीय उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए…
इन लोगों को करनी चाहिए विशेषकर पूजा
वैदिक पंचांग अनुसार 17 जनवरी को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश कर गए हैं। जिससे मीन पर शनि की साढ़ेसाती तथा कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो गई है। आप लोगों को खासकर शनि अमावस्या पर शनि देव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए।
शनि अमावस्या पर करें ये उपाय
1- शनि अमावस्या के दिन आप सुंदरकांड का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी की पूजा करें। शनि देव आप पर प्रसन्न रहेंगे।
2- ज्योतिष अनुसार शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत पाने के लिए आप भोलेनाथ की आराधना करें। साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। शिव आराधना से भी आपके कष्ट दूर होंगे।
3- शनि अमावस्या के दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाने से ढैय्या के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
4- अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन पितरों का श्राद्ध करना चाहिए। साथ ही ब्राह्राणों को भोजन कराना चाहिए।
5- शनि अमावस्या के दिन शनिवार को सरसों का तेल का दीपक शनि प्रतिमा के आगे जलाएं। साथ ही शनि चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से आपको शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।
6- इस दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को काले तिल, सरसों का तेल, कंबल और कुछ दक्षिणा दान में दें। ऐसा करने से आपको शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।