Shadashtak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ऐसे ही नवग्रह में से गुरु और बुध का विशेष महत्व है। एक ओर गुरु बृहस्पति जिसे देवताओं का गुरु के साथ-साथ धन-वैभव, भाग्य, विवाह,शिक्षा, धर्म, भाग्य, संतान, समृद्धि, उदारता आदि का कारक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर बुध को ग्रहों का राजकुमार के साथ-साथ बुद्धि, वाणी, संचार, गणित, तर्क, व्यापार, शिक्षा, लेखन आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि इस समय गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और बुध मकर राशि में विराजमान है और जनवरी के अंत में दोनों ग्रहों के संयोग से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण होने से इन तीन राशि के जातकों को जमकर लाभ मिल सकता है। ये चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 जनवरी को सुबह 2 बजकर 26 मिनट पर बुध और गुरु एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे, जिससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। 

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के बारहवें भाव में गुरु और सातवें भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का बना षडाष्टक योग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे सकते हैं। धन लाभ के स्रोतों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही काम के सिलसिले में कुछ यात्रा कर सकते हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। ऐसे में आप कई धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बिजनेस में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही कठिनाइयों समाप्त हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध के संयोग से बना षडाष्टक योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के गोचर कुंडली के लग्न भाव में बुध और पंचम भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार में भी सफलता हासिल हो सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संतान की ओर से चली आ रही परेशानियां समाप्त होगी और शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। अध्यात्म पर भी आपका झुकाव होगा। एकाग्रता में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में पढ़ाई पर अधिक मन लगेगा। समाज की बेहतरी के लिए आप अच्छा प्रयास कर सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए गुरु-बुध का षडाष्टक योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के नौवें भाव में गुरु और चौथे भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। बकाया धन चुका पाने में सफल हो सकते हैं।आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। विदेश यात्रा के मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं। ऐसे में व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। व्यावसायिक और परिचितों के साथ आपके संपर्क में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान का ध्यान रखें।

30 साल बाद कर्मफल दाता शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की बदल सकती है तकदीर, पदोन्नति के साथ धन लाभ के योग

फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें