Sawan somvar, Horoscope Today, July 29, सावन सोमवार: आज सावन का दूसरा सोमवार(savan second somvar) है। सावन में आने वाले हर सोमवार(sawan monday fast) का विशेष महत्व होता है। क्योंकि सोमवार दिन भगवान शिव का दिन होता है और इसी के साथ सावन माह भी शिव अराधना का महीना है। इसी कारण सावन के सोमवार का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। शिव भक्त सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखते हैं। मान्यता है कि सावन के सोमवार के व्रत 16 सोमवार व्रत से ज्यादा फलदायी होते हैं। और जो लोग 16 सोमवार व्रत शुरु करना चाहते हैं उनके लिए भी इस महीने से व्रत शुरु करना फलदायी साबित होता है। इसी के साथ आज भगवान शिव के लिए रखे जाना वाला प्रदोष व्रत(sawan pradosh vrat 2019) भी है। तो आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। जानिए आज का दिन सभी लोगों के लिए कैसा रहने के आसार हैं। यहां जानें अपना दैनिक राशिफल…
Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। दिन की शुरुआत आपको कुछ लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। परंतु खर्चें भी काफी रहेंगे। यदि आपने इन अपने खर्चों पर कंट्रोल नहीं किया तो आपको आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज आपको आर्थिक लाभ होगा। परंतु यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं तो किसी अर्थशास्त्री की सलाह जरूर ले लें। धन को लेकर किसी अपरिचीत व्यक्ति पर भरोसा न करें नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपको विदेश से संबंधित मामलों में आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में विस्तार की भी संभावना रहेगी। आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आने लगेंगी। आज आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल संभावना रहेगी।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आज आपका आर्थिक जीवन रोज के मुकाबले बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार तो होगा लेकिन आपके खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। आय के नए स्रोतों खुलेंगे।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): पहले से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। आज निवेश में आपको मुनाफा होगा। घर में पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। संपत्ति को लेकर चल रहे विवादों का निपटारा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज धन संपत्ति को लेकर थोड़े सतर्क रहें। शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधानी बरतें। व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा। वाहन की खरीदारी हो सकती है। स्टील और लोहा से संबंधित कारोबार आज मुनाफा देगा।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): आर्थिक जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। व्यापार को लेकर नए-नए आइडिया अपना सकते हैं जिनसे लाभ मिलने के भी आसार हैं। बिजनेस के विस्तार हेतु आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): विदेशे से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के आसार हैं। प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल बनाकर रखें। आज आपकी फाइनेंशियल कंडीशन मजबूत रहेगी।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नौकरी करने वालों की आमदनी में वृद्धि संभव है। लेकिन आय के साथ-साथ आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी। कंपनी द्वारा विदेश जाने का मौका मिल सकता है।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): आर्थिक मामलों के लिए दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आज आपको कई माध्यमों से धन लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन व्यापार में कुछ भी नया करने और बड़े फैसलों को लेना का निर्णयर बिना सोचे-समझे ना लें।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। लेकिन निवेश समझदारी से करना होगा क्योंकि धन हानि होने की संभावना भी बन रही है। नौकरी करने वालों की ऑफिस में साख बढ़ेगी।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आज आपको आर्थिक जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दुश्मन आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि संपत्ति को लेकर अदालत में केस चल रह है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज किसी शांत एकांत स्थल पर घूमने जा सकते हैं। दिन आपकी लव लाइफ के लिए काफी शुभ है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बन सकती है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज आप अपने रिश्तों में आ रही कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपस में छाई हुई चिड़चिड़ाहट को दूर करने का प्रयास करें। आज आप अच्छे रोमांटिक मूड में रहेंगे।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): रोमांस से भरपूर रहेंगे आप, जिस कारण आप अपने रिश्तों में छाई उदासीनता को दूर करने की कोशिश करेंगे। कोशिश करें आज ज्यादा से ज्यादा समय अपने प्रेमी के साथ बिताएं। नए दोस्त बन सकते हैं।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): परिवार की दिक्कतें आपको परेशान करेंगी। लव रिलेशन मैरिज रिलेशन में बदल सकता है। सिंगल युवक युवतियों को आज अपना प्यार मिल सकता है। साथी का आपको अपने करियर में साथ मिलेगा।
नए मित्र नए प्यार के रास्ते में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। प्रेमी पर विश्वास करने में कमी आयेगी। इसलिए प्यार के सम्बन्धों को मजबूत करने की जरूरत है। आपके द्वारा थोड़ी सी मेहनत रिश्ते में आई दूरियां कम कर देंगी।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आप थोड़ा अपसेट रहेंगे। क्योंकि लव लाइफ में तनाव रहने वाला है। साथी के साथ रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहेगा। नौकरी का तनाव घर पर ना लाएं इससे आपके बीच झगड़ा हो सकता है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): अनैतिक सम्बन्ध और हर किसी के साथ फ्लर्ट करने आपकी आदतें आपके प्रेमी से आपके रिश्तें खराब कर सकती है।विवाह का रिश्ता तय होते-होते रुक सकता है। घर में पूजा का माहौल बना रहेगा।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): ना चाहते हुए भी आज आपका अपने जीवन साथी से किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहेगा। बहस करने की आपकी आदत आपके संबंधों में तनाव उत्पन्न कर सकती है। अपनी समझदारी से आपसी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): वैवाहिक दंपति अनावश्यक वाद-दिवाद में उलझ सकते हैं। इसलिए आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना होगा। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): रोमांस और रोमांच से भरा रहने वाला है आपका दिन। इसलिए आज अपने लव पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। वैवाहिक दम्पति का दिन खुशियों भरा बीतेगा। विवाह का रिश्ता भी आ सकता है।
लव लाइफ में उठापटक बनी रहेगी। विवाहित जोड़ों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। अगर आपका ब्रेकअप हो चुका है, तो आज आपको नया लव पार्टनर मिल सकता है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आज आपकी लव लाइफ में कोई तनाव उत्पन्न करने की कोशिश कर सकता है लेकिन आपक एक दूसरे पर विश्वास आपके रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगा। युवक-युवतियों के लिए रोमांटिक दिन है। डेट पर भी जा सकते हैं।
मेष राशिफल (Aries Horoscope): सिरदर्द से सावधान रहें। स्वस्थ रहने के लिए योग और श्वास सम्बन्धी व्यायाम करें। इससे आपको शांति महसूस होगी।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आज आपको सिर दर्द और बुखार से संबंधित समस्या हो सकती है। जीवनशैली में बदलाव कर सकते हैं। किसी स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के आसार हैं।
मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आज आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। सिरदर्द और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जरूरी है कि आप सुबह टहलने जायें। जिससे शरीर स्वस्थ रहे।
कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आज ज्यादा तनाव ना लें। क्योंकि इससे आपको सिर दर्द हो सकता है। किसी लंबी बीमारी से राहत मिलने की उम्मीद है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह राशिफल(Leo Horoscope): आज शरीर में थकावट ज्यादा रहेगी। इसे दूर करने के लिए आराम के साथ-साथ योग और साधना भी जरूर करें। खुली हवा में जाएं। इससे मन की बेचैनी दूर होगी।
कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): प्रेमी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताएं। भगवान शिव की अराधना करें। माता की सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है।
तुला राशिफल(Libra Horoscope): आपके शरीर में आज ऊर्जा की मात्रा अच्छी रहेगी। श्वास संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। पूजा-पाठ में मन ज्याद लगने के कारण शांत रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): बुजुर्ग लोगों की सेहत में सुधार आयेगा। अस्पताल में भर्ती लोगों का आज घर आना हो सकता है। डॉक्टर की सलाह से ही हर काम करें। बदलते मौसम में गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): बुजुर्ग लोगों के लिए यात्रा पर जाना आज अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि अचानक से तबीयत खराब हो सकती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहे इसके लिए योग और प्राणायाम करें।
मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): मकर राशि वालों को किसी लंबी और पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। तनाव कम होंगे। आपके व्यवहार में परिवर्तन आयेगा। अच्छी जीवनशैली पर ध्यान देंगे।
कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): कुंभ राशि वाले अपने खान-पान में बदलाव कर सकते हैं। पेट संबंधी रोग कुछ परेशान करेंगे। हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है।
मीन राशिफल(Pisces Horoscope): इस राशि के लोग आज अपनी त्वचा को लेकर चिंतित होंगे। स्किन पर हुए मुहासे और दाने के उपचार के लिए काम करेंगे। फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।